spot_img

Bihar Lok Sabha Elections | Aurangabad News | एक बूथ, वोट पड़े सिर्फ 3…

बहिष्कार के बीच इंतजार...। यही हुआ। जहां, मतदाताओं का गुस्सा फूट पड़ा। वो भी तीन वोट इस तरीके पड़े...

spot_img
- Advertisement -

Bihar Lok Sabha Elections | Aurangabad News | एक बूथ, वोट पड़े सिर्फ 3…लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में बिहार का औरंगाबाद सीट (Aurangabad Loksabha) अपने नाम एक नया अध्याय जोड़ गया। जहां, दिनभर मतदान के लिए लोगों में उत्साह दिखा मगर, एक बूथ पर ऐसा कुछ घटा, अधिकारी धूप में मतदाताओं का इंतजार करते रहे, लेकिन पहुंचे सिर्फ तीन मतदाता जिनका वोट Aurangabad Loksabha सीट को रोमांचक भी बनाया, सोचने पर मजबूर भी कर गया….कारण, जो नाराजगी की बात आ रही है, वह स्वीकार्य नहीं हैं जहां…

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Aurangabad News| Bihar Lok Sabha Elections| शाम 5 बजे तक कुल मतदान 49.95 फीसद, बहिष्कार के बीच इंतजार…

शाम 5 बजे तक कुल मतदान 49.95 फीसदी हुआ। लेकिन, यहां एक बूथ ऐसा रहा, जहां सिर्फ 3 वोट पड़े। मामला, जिले के एक नेहुटा गांव में अपनी समस्याओं के हल नहीं होने से नाराज लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। नतीजा इस बूथ पर सिर्फ तीन वोट पड़े। अधिकारी दिन भर मतदाताओं का इंतजार करते दिखे। लेकिन नाराजगी की अति हो गई। जो फैसला मतदाताओं ने किया था, उसपर अमल भी किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Araria MUDER! अररिया के होटल में घुसे अपराधी| बिरयानी खा रहे गिट्टी-बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Aurangabad News| Bihar Lok Sabha Elections| मामला, औरंगाबाद प्रखंड के नेहुटा गांव का

मामला, औरंगाबाद प्रखंड के नेहुटा गांव का है। यहां लोगों में व्यवस्था को लेकर नाराजगी है और अधिकतर लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है। पूरे दिन अधिकारी-कर्मचारी पोलिंग बूथ पर पड़े रहे। लेकिन सिर्फ तीन लोग ही वोट डालने पहुंचे। अन्य ने वोटिंग का बहिष्कार किया। हालांकि वोटिंग के बहिष्कार की बात सुनकर लोगों को समझाने प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। लेकिन लोगों ने मतदान नहीं किया। आरोप है कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sitamarhi Police Action |सीतामढ़ी में टाइगर मोबाइल पर बड़ा एक्शन, 24 जवानों की पिस्टल और बाइक जब्त

Aurangabad News| Bihar Lok Sabha Elections| ग्रामीणों का कहना है कि यहां विकास नहीं हुआ

इसी का नतीजा रहा कि औरंगाबाद विधानसभा के नेहुटा गांव स्थित बूथ संख्या 97 पर सिर्फ तीन मतदाता ही वोट डाल पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां विकास नहीं हुआ। हम मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। यहां कुल 944 मतदाताओं में पुरुष वर्ग के 524, वहीं,महिला मतदाताओं की संख्या 420 है। मतदान अधिकारी ने इस मामले में वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें:  Jamui News जमुई में महिला ने पति-बच्चे को कमरे में किया बंद! बरामदे पर झूल गई फांसी के दुपट्टे में| सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Aurangabad News| Bihar Lok Sabha Elections| मैदान में ये हैं…

औरंगाबाद लोकसभा सीट पर NDA और महागठबंधन में सीधी टक्कर है। NDA से बीजेपी के मौजूदा सांसद सुशील कुमार सिंह फिर मैदान में हैं। महागठबंधन के आरजेडी के अभय कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुशील कुमार सिंह ने महागठबंधन के प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद को हराया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज