back to top
5 अगस्त, 2024
spot_img

देवघर-रांची और देवघर-पटना के लिए Indigo Airlines की सेवा इसी महीनें से

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देवघर एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को एक और खुशखबरी दी है। एक मार्च से शुरू होने वाली देवघर से रांची और पटना हवाई सेवा विभागीय प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण स्थगित हो गई थी। जिसे अब इसी महीनें मार्च से शुरू करने को लेकर सहमति दे दी गई है।

इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इंडिगो एयरलाइंस को शेड्यूल भी दे दिया है। जिसके अनुसार देवघर रांची की फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन जबकि देवघर पटना की फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन निर्धारित है। पढ़िए पूरी खबर

देवघर-रांची और देवघर-पटना के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी विमान सेवा शुरू करने की तिथि और समय सारिणी घोषित कर दी है। पटना देवघर की विमान सेवा 26 मार्च से और रांची से देवघर के बीच विमान सेवा 27 मार्च से शुरू होगी। रांची-देवघर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार और देवघर-पटना सेवा चार दिनों की होगी यह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी।

एक जून से रांची-देवघर के बीच एक और सेवा शुरू होगी, जो रांची से देवघर के बीच रविवार को छोड़कर अन्य तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। इन सेक्टरों पर एटीआर श्रेणी की विमान सेवा उपलब्ध करायी जाएगी। रिजनल कनेक्टिविटी के तहत यह उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगी। रांची एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि मार्च के अंत में इंडिगो की देवघर से रांची और पटना सेवा शुरू हो रही है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी ने बताया है कि उड़ान सेवा के लिए 2 दिन पहले से ही टिकटों की बिक्री होगी। देवघर एयरपोर्ट के काउंटर के अलावा ऑनलाइन टिकटों की बिक्री होगी।

जरूर पढ़ें

दरभंगा में 2 दिनों से लापता शशि की मिली लाश, पत्नी बोली हत्या हुई है@ये चप्पल और परवल@तहकीकात

दरभंगा जिले के बिरौल के गौरा गांव में लापता युवक का शव मिलने से...

Darbhanga में ताबड़तोड़, अधिवक्ता के बाद 3 ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी

दरभंगा में ताबड़तोड़ चोरी की वारदातें हो रहीं हैं। रैयाम थाने के कमलपुर निवासी...

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन! अस्पताल में भर्ती थे, 2200 करोड़ केस की...

Madhubani में ‘जहर’…मां के सामने तड़पती रहीं बेटिंयां…सांप के डसने से दो बहनों की मौत

मधुबनी में दर्दनाक हादसा: सांप के डसने से दो बहनों की मौत। एक ही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें