मई,20,2024
spot_img

Bihar Crime News|Madhepura News| Election खत्म होते ही Bullet, हटा सुरक्षा बल, ताड़तोड़ 10 राउंड फायरिंग, एक की हत्या, 3 की हालत नाजुक

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Crime News|Madhepura News| चुनाव खत्म होते ही जैसे ही सुरक्षा बल हटने लगे। अपराधियों को मौका मिला। जमकर ताड़तोड़ दस राउंड फायरिंग करते हुए एक व्यक्ति की हत्या कर दी। वहीं, तीन अन्य लोगों को भी गोली लगी है। जिनकी हालत नाजुक है। बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है। वारदात ग्वालपाड़ा बाजार का है। अपराधियों का मकसद क्या था यह पुलिस अभी पता ही लगा रही। कारण, अपराधियों ने दो दुकानों के बाहर जमकर फायरिंग की है। इसमें अलग-अलग लोग जख्मी हुए। 

Bihar Crime News| Madhepura News| हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की

यहां पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इसमें एक व्यक्ति  ग्वालपाड़ा निवासी सियाराम गुप्ता (75) की हत्या हो गई है। बाकी जख्मियों में ग्वालपाड़ा वार्ड छह निवासी रामप्रवेश ठाकुर (26) और रोहित मुखिया (28) शामिल हैं।

Bihar Crime News| Madhepura News| रोहित को पीएमसीएच रेफर किया गया है।

इनका इलाज जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है। जहां, वारदात बीती रात करीब नौ से दस के बीच बताई जा रही है। वहीं, गंभीरावस्था को देखते हुए रोहित को पीएमसीएच रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | बाबूबरही में 11 हजार वोल्ट का झटका, मवेशी चरा रहा बालक झुलसा, भैंस की मौत

Bihar Crime News| Madhepura News| मधेपुरा में सात मई को तीसरे चरण का चुनाव था। जैसे ही वहां

जानकारी के अनुसार, मधेपुरा में सात मई को तीसरे चरण का चुनाव था। जैसे ही वहां सुरक्षा बल हटने लगे। अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि, इससे पहले भी 5 दिसंबर 2023 को भी इसी तरह अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी जिसमें दो लोग घायल हुए थे। मगर, फिलहाल पूरे मामले को चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Bihar Crime News| Madhepura News| जनता मेडिकल फिर बाद में गौरव होटल के बाहर जमकर फायरिंग

जानकारी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात लगभग 9 बजे बिहारीगंज की ओर से तीन हथियारबंद बाइक सवार जनता मेडिकल के सामने रुके। वहां उन्होंने लगभग 10 से 15 राउंड गोली चलाई। इसके बाद अपराधियों ने गौरव होटल के पास भी गोली चलाई।उधर, घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद मधेपुरा के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। रास्ते में ही सियाराम गुप्ता ने दम तोड़ दिया। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections News|Saran Seat News|...5th Phase Voting में हाई प्रोफाइल सीट पर बूथ Capturing की बड़ी Entry

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें