spot_img

बुरी फंसी दरोगा मैडम….!

पुलिस मुख्यालय की ओर से आन ड्यूटी मोबाइल के प्रयोग पर सख्त मनाही है। इसके बाद भी पुलिसकर्मी मोबाइल का उपयोग करते हैं। 2021-22 में कहलगांव के तत्कालीन एसीडीपीओ मैंडम की वर्दी उनके पति ने पहन कर तस्वीर खिंचवाई। उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया। मैडम को सस्पेंड होना पड़ा। विभागीय कार्रवाई अभी भी चल रही है। इधर, पूजा मैडम भी फंसती नजर आ रही हैं...

spot_img
- Advertisement -

सोशल मीडिया पर होना, दिखना और फंसना आम बात है। इसमें भी मामला तब फंसता है जब आप खूबसूरत भी हों और सेलिब्रेटी भी। ऐसा ही कुछ हुआ है महिला दारोगा पूजा कुमारी के साथ।

- Advertisement -

2021 बैच की महिला दारोगा पूजा कुमारी इन दिनों मुंगेर में पोस्टेड हैं। सोशल मीडिया पर ये खूबसूरत महिला दारोगा तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके इंस्ट्राग्राम पर छह लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।  मुंगेर जिले के बरियारपुर थाने में तैनात दारोगा पूजा कुमारी का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

- Advertisement -

मगर, मुंगेर जिले की महिला सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में परेशानी में पड़ गयी। बरियारपुर पुलिस स्टेशन में पोस्टेड दारोगा पूजा कुमारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह रिल्स बनाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपलोड करती रहती हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 4 दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मी होंगे गिरफ्तार ! देखें पूरी लिस्ट - वर्दी की खनक खत्म

इसी शौक ने पूजा कुमारी को अब परेशानी में डाल दिया है।महिला सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस की वर्दी और आर्म्स के साथ भी कई वीडियो अपलोड किये हैं। इसकी जानकारी पुलिस डिपार्टमेंट के सीनीयर अफसरों के संज्ञान में आने के बाद वह परेशानी में पड़ गई हैं।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में स्कूल पर गोलियों की बौछार, 50 लाख की रंगदारी का पोस्टर चिपकाकर भागे बदमाश, इलाके में दहशत!

स मामले में पूजा कुमारी के खिलाफ जांच के आदेश दिये गये हैं। पुलिस हेडक्वार्टर के नियमों के अनुसार, किसी भी ऑनड्यूटी पुलिस कर्मी पर ऑन ड्यूटी वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर शेयर करने पर प्रतिबंध है।

इसका अनुपालन नहीं करने वाले अफसरों पर सख्त कार्रवाई करने के नियम हैं। मुंगेर एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जायेगी। सत्यापन के बाद मामले में कार्यवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education में क्वालिटी के साथ क्वांटिटी | प्रोफेसर अब ऑक्सफोर्ड जाएंगे! CM Samrat का शिक्षा में वर्ल्ड क्लास बदलाव | बापू सभागार में बड़ा एलान - 100 प्रोफेसर

मामले को तूल पकड़ता देख महिला दारोगा ने सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट कर दिया है। पूजा कुमारी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। उनके कई वीडियो पर मिलियन्स में व्यूज हैं। पूजा का इंस्टाग्राम पर सात लाख से अधिक फालोअर्स हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में अब ट्रैफिक पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी! नई टेक्नोलॉजी – हर चालान और अवैध पार्किंग पर बजेगा अलार्म

Patna Traffic News: पटना में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए एक नई तकनीकी योजना तैयार की जा रही है। अब गलत पार्किंग करने वालों की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम पहुंचेगी, जिससे त#PatnaTraffic,#IllegalParking,#BiharNews

दरभंगा में विकास की रफ्तार हुई तेज, DM Kaushal के एक फैसले से बदल जाएगी शहर की तस्वीर! पढ़िए – दिल्ली मोड़ बस स्टैंड...

Darbhanga Infrastructure: दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दिल्ली मोड़ बस स्टैंड और मदारपुर में निर्माणाधीन नाला कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजनाओं में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्#DarbhangaInfrastructure,#BiharDevelopment,#DMKaushalKumar

Bihar Education में क्वालिटी के साथ क्वांटिटी | प्रोफेसर अब ऑक्सफोर्ड जाएंगे! CM Samrat का शिक्षा में वर्ल्ड क्लास बदलाव | बापू सभागार में...

Bihar Education: बिहार में उच्च शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य के 100 सहायक प्रोफेसर ऑक्सफोर्ड समेत दुनिया के प्रतिष्#BiharEducation,#SamratChoudhary,#OxfordTraining

मुजफ्फरपुर में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 4 दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मी होंगे गिरफ्तार ! देखें पूरी लिस्ट – वर्दी की खनक खत्म

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर में एडीजे-11 की अदालत ने पुराने डकैती मामले में गवाही न देने पर 4 दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। इस फैसले से पुलिस महकमे#MuzaffarpurPolice,#BiharNews,#CourtOrder