spot_img

निलंबित थाना प्रभारी विभा कुमारी पर हत्या की एफआईआर, जमादार भी लपेटे में

spot_img
- Advertisement -

नवादा जिले के शाहपुर ओपी प्रभारी रहीं विभा कुमारी हत्या के मामले में बुरी तरफ फंस गईं हैं। हिरासत में बंदी की पिटाई और मौत के बाद से निलंबित विभा कुमारी पर अब हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस लपेटे में शाहपुर ओपी में तैनात एएसआई (जमादार) गंगा मेहता भी आ गए हैं। दोनों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी एसपी के आदेश पर दर्ज हुई है।

- Advertisement -

हालांकि न्यायिक जांच का रिपोर्ट आना बाकी है। बावजूद, दोनों पुलिस पदाधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। एसपी ने साफ तौर पर कहा कि दोनों पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा चलेगा।

- Advertisement -

निलंबित थाना प्रभारी विभा कुमारी पर हत्या की एफआईआर, जमादार भी लपेटे में4 जून 22 की शाम शाहपुर ओपी के बोझमा गांव के सामुदायिक भवन में शराबियों के हंगामे के बाद शाहपुर ओपी के एएसआई उमेश प्रसाद वहां से दो भाइयों बोरा मांझी और विशंभर मांझी  को गिरफ्तार किया था। दोनों शराब के नशे में थे। अगले दिन 5 जून 22 को दोनों को रिमांड के लिए नवादा सिविल कोर्ट लाया गया था। एडीजे 12 सह स्पेशल एक्साइज कोर्ट में पेशी के दौरान बोरा मांझी ने तबीयत खराब होने की बात कोर्ट को बताया था। जज साहब ने कारा अधीक्षक को समुचित इलाज का आदेश दिया था। पेशी के बाद कोर्ट से बाहर निकलते ही बोरा मांझी की मौत हो गई थी।

- Advertisement -

बोरा की की पत्नी ने पुलिस पर हिरासत अवधि में मारपीट करने और पेशाब नहीं होने के बावजूद इलाज नहीं कराने का आरोप लगाई थी। वहीं, मौत के वक्त साथ रहे भाई विशंभर मांझी के बयान पर नगर थाना में यूडी केस 10/22 दर्ज किया गया था। बस इसी मामले में एसपी के आग्रह पर कांड की न्यायिक जांच शुरू की गई थी। इस बीच पहले ओपी प्रभारी को 13 जुलाई को निलंबित किया गया, अब प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर की गई जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia