spot_img

Jamui News: जमुई Heatwave अलर्ट पर, महकमा का चौतरफा लड़ाई की तैयारी, पढ़िए भीषण गर्मी से कैसे निपटगा प्रशासन

spot_img
- Advertisement -

Heatwave Jamui: जमुई में भीषण गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और प्रभावी आपदा प्रबंधन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीएम ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। ग्रीष्मकाल की शुरुआत के साथ ही लू का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में सभी विभागों को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने को कहा गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

Heatwave Jamui: सभी विभागों को विशेष तैयारी के निर्देश

शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को लू से बचाव के उपायों की जानकारी दें। साथ ही, सभी विद्यालयों में पर्याप्त पेयजल, ओआरएस और प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में लू प्रभावित मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था करने, एम्बुलेंस सेवा, ओआरएस, आईवी फ्लूड और जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर आइसोलेशन वार्ड और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी सक्रिय किए जाएंगे।

- Advertisement -

नगर निकाय सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल (पियाऊ) की व्यवस्था करेंगे, वहीं पीएचईडी को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और आवश्यकता पड़ने पर टैंकर से जल आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। समाज कल्याण विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, ओआरएस और जागरूकता सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया है। श्रम संसाधन विभाग को खुले में काम करने वाले मजदूरों के लिए शेड, पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। परिवहन विभाग को सार्वजनिक वाहनों में पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने तथा ऊर्जा विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jamui Women Football: लखीसराय के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन, इतिहास रचने की तैयारी

फसल सुरक्षा और वन्यजीवों का भी रखा जाएगा ध्यान

डीएम ने बताया कि गेहूं फसल की कटाई और मड़ाई का काम जारी है। जमुई, सिकंदरा, खैरा, अलीगंज जैसे क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जर्जर तारों को बदलने और शॉट सर्किट की संभावना को नियंत्रित करने पर जोर दिया गया है। अग्निशमन विभाग को सभी उपकरण और वाहनों को हमेशा तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। वन एवं पर्यावरण विभाग को वन्य जीवों के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है। डीएम ने यह भी बताया कि लू से संबंधित पूर्व चेतावनी भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त कर टीवी, रेडियो, प्रिंट और एसएमएस के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीडीओ से भी संवाद किया और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। अलीगंज, चकाई और झाझा के बीडीओ को भू-जलस्तर गिरने के मद्देनजर पेयजल के लिए सजग और सचेत रहने को कहा गया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

Heatwave Jamui: आपातकालीन संपर्क और जनता से अपील

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने लोगों से अपील की है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पीते रहें और बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। Heatwave Jamui जैसी स्थिति में एहतियाती कदम उठाना बेहद जरूरी है। आपात स्थिति में डायल-112, 101 और अग्निशमन नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 7485805974 तथा 7485805975 से संपर्क किया जा सकता है। बैठक में डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, एडीएम रविकांत सिन्हा, एसडीएम सौरव कुमार, ईओ डॉ. प्रियंका गुप्ता, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मेनका कुमारी, कार्यपालक अभियंता ई. प्रिंस कुमार, सहायक अभियंता ई. विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी Drug Bust, 138 नशीली टैबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन

Drug Bust: दरभंगा पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ छेड़े अभियान में बड़ी सफलता...

Bhagalpur News: भागलपुर में DDC Inspection, सबौर प्रखंड में चला समीक्षा का दौर, दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

DDC Inspection: भागलपुर के सबौर प्रखंड में विकास कार्यों की नब्ज टटोलने खुद उप...