back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 16, 2026
spot_img

ताबड़तोड़ पिटाई से मौत —की दूसरी वारदात —फिर मॉब जस्टिस का कहर, पुलिस के लिए चुनौती मॉब फ्यूरी, फिर युवक की हत्या, दूसरा नाजुक

spot_img
- Advertisement -
जमुई में भीड़ की दरिंदगी: मॉब जस्टिस का कहर: युवक की हत्या। फिर बर्बर वारदात! युवक को पोल से बांधकर पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम। जमुई में ताबड़तोड़ पिटाई से मौत—लगातार दूसरी घटना से दहशत। जमुई में फिर भीड़ ने ली कानून हाथ में, पुलिस के लिए चुनौती बना जमुई का मॉब फ्यूरी, आरोपियों की तलाश तेज@जमुई, देशज टाइम्स |

झाझा थाना क्षेत्र की घटना

जमुई, देशज टाइम्स | जमुई जिले में युवकों को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। छह सितंबर को एक युवक की पिटाई से मौत के बाद अब ताजा मामला सामने आया है, जिसमें चोरी के शक में युवक को बिजली पोल से बांधकर पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

झाझा थाना क्षेत्र की घटना

ताजा वारदात जमुई के झाझा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने दो युवकों को घंटों बंधक बनाकर जंगल में बेरहमी से पीटा। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Advertisement -

शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दो युवक बाइक से झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां एक मृत युवक को छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद झाझा थाना पुलिस और फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

- Advertisement -

मृतक और घायल की पहचान

पुलिस ने देर रात घायल अवस्था में एक युवक को बरामद किया। उसकी पहचान विशाल (निवासी बलियो) के रूप में हुई। वहीं मृतक का नाम पुरुषोत्तम मांझी (निवासी भेड़िया, खैरा थाना क्षेत्र) बताया गया है।

घायल विशाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सुबह घर पर सो रहा था, तभी अंबा गांव निवासी अनिल यादव अपने 7–8 साथियों के साथ आया और जबरन उठाकर जंगल ले गया। वहां उसकी और पुरुषोत्तम की बेरहमी से पिटाई की गई। बाद में देर शाम उसे गंभीर हालत में छोड़ दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

छह सितंबर की वारदात

इससे पहले 6 सितंबर को जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक 40 वर्षीय युवक को पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया था और उसकी जमकर पिटाई कर दी थी।

सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाकर सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच जारी

घटना के बाद एफएसएल की टीम अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उसके दाहिनी आंख के पास गंभीर चोट के निशान थे और बायां हाथ खुला हुआ पाया गया। पुलिस अज्ञात मृतक की पहचान और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

UGC गाइडलाइन्स: छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए नए दिशा-निर्देश

UGC Guidelines: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के...

Vivo T5x 5G: भारत में एंट्री लेने वाला नया 5G Smartphone, मिलेगा धांसू बैटरी बैकअप!

5G Smartphone: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हमेशा से ही बड़े बदलाव होते रहे हैं...

सोना की कीमत में बड़ी गिरावट: जानें आज का Gold Price

Gold Price: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार, 16 मार्च, 2026 को सोने और चांदी...

स्मार्ट राइड: भारत में सबसे बेहतरीन 125cc Scooter जो देते हैं धांसू कनेक्टेड फीचर्स

125cc Scooter: शहरी आवागमन को आसान और मजेदार बनाने के लिए अब कनेक्टेड टेक्नोलॉजी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें