back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

Jamui के बीएमपी के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहीं Bihar Police की प्रशिक्षु महिला सिपाही Alaknanda Shekhar की मौत

spot_img
- Advertisement -

मुई के मलयपुर स्थित पुलिस लाइन ट्रेनिंग (Jamui Police Line) सेंटर में एक प्रशिक्षु महिला सिपाही (Bihar Police) अलकनंदा शेखर (Alaknanda Shekhar) की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने से हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

विवार सुबह पुलिस लाइन में ड्रिल के दौरान एक ट्रेनी महिला सिपाही अलकनंदा शेखर की अचानक तबीयत बिगड़ी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। महिला सिपाही शेखर की मौत की खबर सुनते ही पुलिस लाइन में सन्नाटा पसर गया।Jamui के बीएमपी के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहीं Bihar Police की प्रशिक्षु महिला सिपाही Alaknanda Shekhar की मौत

- Advertisement -

23 साल की अलकनंदा शेखर सीवान जिले के भगवानपुर की रहने वाली बताई गई है। उसकी तैनाती मोतिहारी जिला बल में हुई थी और जमुई के बीएमपी के ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग ले रही थी।

यह भी पढ़ें:  जमुई न्यूज़: समृद्धि यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का लछुआर में ऐतिहासिक जनसंवाद

पेट में दर्द हुआ, जब तक अस्पताल ले जाते टूट चुकी थी सासें

पुलिस सूत्रों की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु महिला सिपाही अलका नंदा इससे पहले मोतिहारी-601 में तैनात थी। हाल ही में ये जमुई बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में ट्रेनिंग के लिए आई थी। अभी कुछ दिन पहले भी इसकी तबीयत ख़राब होने की जानकारी मिली थी। लगभग 3 दिन पहले इसे हॉस्पिटल ले जाया गया था। आज अचानक सुबह में प्रशिक्षण के दौरान पेट में दर्द हुआ और जब तक इसे अस्पताल ले जाया जाता, उससे पहले ही अलकनंदा की सांस टूट गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रेनी महिला सिपाही अलकनंदा शेखर बीते कुछ दिनों से टाइफाइड बुखार से पीड़ित थी, जिसका इलाज भी चल रहा था। रविवार सुबह उठने के बाद प्रशिक्षण महिला सिपाही ने अपने साथियों को चक्कर आने की शिकायत की और फिर बैरक में ही बेहोश हो गई।

तबियत बिगड़ने पर आनन-फानन में ट्रेनिंग सेंटर में मौजूद डॉक्टर ने उसे देखा और फिर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। जहां आने के पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर देवेंद्र प्रसाद ने प्रशिक्षु महिला सिपाही को मृत घोषित किया। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला सिपाही की मौत यहां आने से पहले हो चुकी थी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Jamui News: CM Nitish ने जमुई में रखा सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ... दिया 914 करोड़ की सौगात, किया- 370 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और कहा...आगे इन्हें ही सब करना है

इस घटना के बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और अलका के घरवालों को इसकी सूचना दी गई है। घटना के बाद अलका के साथी पुलिसकर्मियों के बीच मातमी सन्नाटा पसर गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि 2026: डोली में सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें इसका ज्योतिषीय प्रभाव

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि, भारतीय संस्कृति और आध्यात्म का वह पावन पर्व है,...

X प्लेटफॉर्म पर वैश्विक सोशल मीडिया आउटेज: क्या थी वजह और इसका प्रभाव

Social Media Outage: दुनियाभर में तकनीकी गड़बड़ियों का सिलसिला जारी है, और इसी कड़ी...

दिल्ली EV पॉलिसी के तहत सब्सिडी का भुगतान शुरू: मिलेगा करोड़ों का फायदा!

Delhi EV Policy: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें