spot_img

Criminal Shot JDU Leader In Nawada | जदयू नेता को मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

Criminal Shot JDU Leader In Nawada | जदयू नेता को गोली मार दी गई है। मामला नवादा से है जहां से फिर एक दहलाने वाली खबर आ रही है। दो माह के भीतर दो जदयू नेताओं पर अपराधियों ने गोली चलाई है। फिर से एकबार जदयू नेता को अपराधियों ने निशाना बनाया है। जहां गोली मार दी गई है। ताजा मामला जिले के नरहट थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है जहां मंगलवार को अपराधियों ने जदयू नेता अयोध्या शरण को गोली मार दी।

- Advertisement -


- Advertisement -

Criminal Shot JDU Leader In Nawada | फरवरी महीनें में जदयू के जिला सचिव को अपराधियों ने बनाया था निशाना

इससे पहले, बेखौफ अपराधियों ने पिछले महीनें ही एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था जहां जदयू के जिला सचिव अर्जुन यादव को गोली मार दी गई थी। यह वारदात हिसुआ थाना इलाके के ओड़ो गांव में हुआ था वहीं, ताजा मामला ताजा मामला जिले के नरहट थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है जहां मंगलवार को अपराधियों ने जदयू नेता अयोध्या शरण को गोली मारी है।

- Advertisement -


यह भी पढ़ें:  Jorhat Plane Crash News: जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान हुआ क्रैश: देखें कैसे लगी भीषण आग, क्या है चालक दल का हाल?

Criminal Shot JDU Leader In Nawada | ग्रामीणों में उबाल

जानकारी के मुताबिक फिलहाल, जदयू नेता अयोध्या शरण की हालत गंभीर बनी हुई है। अयोध्या शरण के माथे में गोली मारी गई है। इससे उनकी हालत गंभीर है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद से गांव में तनाव है। लोग उबले हुए हैं। खासकर, पुलिस के रवैये से भी लोग नाराज हैं। ग्रामीण पुलिस पर फोन नहीं उठाने को लेकर गुस्से में हैं। लोग अपराधियों से पुलिस की सांठगांठ की भी बात कह रहे। वहीं, रजौली पुलिस की कार्यशैली से नाराज लोग अस्पताल के बाहर जुटे हैं।

यह भी पढ़ें:  Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत



Criminal Shot JDU Leader In Nawada | पिता और जदयू नेता अखिलेश्वर सिंह की भी हो चुकी है हत्या

ग्रामीणों ने बताया, अयोध्या शरण के पिता और जदयू के वरिष्ठ नेता अखिलेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह तीस वर्षों तक नारायणपुर ग्राम पंचायत के मुखिया रहे। साथ ही, जदयू की टिकट पर हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं, जदयू नेता अयोध्या शरण पर यह हमला कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी गांव के ही लोगों पर हत्या की नीयत से उन्हें गोली मारने की बात सामने आई है।


Criminal Shot JDU Leader In Nawada | गोली मारने वाले शक के दायरे में 

अयोध्या शरण के परिजनों का कहना है जिन लोगों ने उनके पिता अखिलेश्वर सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी थी। उसी मुकदमे के सभी आरोपी इस वारदात को भी अंजाम दिया है। उस हत्या के मुकदमा का ट्रायल नवादा न्यायालय में चल रहा है। इधर,अयोध्या शरण को नवादा सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि गवाही से रोकने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Advocate General News: बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव! पीके शाही ने महाधिवक्ता पद छोड़ा, जानिए क्यों?

बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके शाही का इस्तीफा भाजपा मुख्यमंत्री बनने के दो माह बाद#BiharAdvocateGeneral,#PKSahi,#BiharPolitics

Bihar Education News: बिहार बोर्ड का छात्रों को बड़ा झटका! APAAR ID अनिवार्य, नहीं तो नहीं दे पाएंगे नौवीं से बारहवीं के छात्र परीक्षा!

बिहार बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए APAAR ID अनिवार्य की है। 30 जून तक आईडी न होने पर छात्रों को बोर्ड परीक्षा पंजीकरण में भारी परेशानी होगी। यह श#PatnaEducation,#BSEBNews,#APAARID

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath