back to top
19 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar Politics| Controversy | अब Lalan Singh लपेटे में, JDU MLA Gopal Mandal ने कहा, अनंत सिंह अलबल बकता है, कोई बर्दाश्त करेगा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar Politics| Controversy | अब Lalan Singh सीधा JDU MLA Gopal Mandal के लपेटे में आ गए हैं। मंडल ने कहा,अनंत सिंह अलबल बकता है, कोई बर्दाश्त करेगा। जहां, लगातार सुर्खियों में रहने वाले सीएम नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल फिर अपनी ही पार्टी, अपने ही लोगों पर आक्रामक हैं।

Bihar Politics| Controversy | पहले अपने ही सरकार के चालीस सीट नहीं जीतने की भविष्यवाणी

पहले अपने ही सरकार के चालीस सीट नहीं जीतने की भविष्यवाणी और पीएम की लोकप्रियता घटने को लेकर बयान देकर राजनीति में तूफान खड़ा किया। अब, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को (JDU MLA Gopal Mandal said, Anant Singh speaks weakly, will anyone tolerate it?) सीधे निशाने पर लिया।

Bihar Politics| Controversy | अनंत सिंह अलबल बकता है। उसको कोई बर्दाश्त नहीं करेगा।

कहा, अनंत सिंह अलबल बकता है। उसको कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। दरअसल, श्री मंडल ने पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के बहाने  मुंगेर से जेडीयू प्रत्याशी और पूर्व जदयू अध्यक्ष ललन सिंह पर हमला बोला है। कहा कि ललन सिंह ही उनको पैरोल पर निकलवाया है अपने प्रचार के लिए। वह (अनंत सिंह)सीधे सपाटे लोग हैं कम पढ़े लिखे आदमी हैं। हम क्या बोल सकते हैं।

Bihar Politics| Controversy | ललन सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के लिए अनंत सिंह को बाहर निकाला

उन्होंने दावा किया है कि ललन सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के लिए अनंत सिंह को बाहर निकाला है। अनंत सिंह हाल में ही पंद्रह दिन की पैरोल पर जेल से बाहर निकले हैं। कहा कि, अनंत सिंह अलबल बकता है इसलिए उसका वोटवा भागता है। अनंत सिंह अलबल बकेगा तो कोई बर्दाश्त करेगा। उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा अगर काम हुआ होगा। दो टर्म रहे हैं हमारे ललन बाबू, राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं हम लोग के गार्जियन है, अगर अच्छा काम किए होंगे पब्लिक से भेंट किए होंगे तो जीत जाएंगे, उसको कोई रोक सकता है।

Bihar Politics| Controversy | ललन सिंह लगातार विवादों में

कल यानि बुधवार को ही गोपाल मंडल ने कहा था, पीएम मोदी का प्रभाव घट गया है। इस बार बिहार में एनडीए 40 में से तीस से बत्तीस सीटें ही जीत पाएंगी। इतना ही नहीं, जदयू के भागलपुर उम्मीदवार को भी गोपाल मंडल ने खूब खरी खरी सुनाई।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के सिंहवाड़ा में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा! मार्केट संचालक पर FIR, जानिए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। सिंहवाड़ा प्रखंड के सढवाड़ा गांव में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते...

“जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है…” RJD की चुनावी हुंकार! पंचायत स्तर तक संगठन को धार देने की रणनीति

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा एक...

Darbhanga के सिंहवाड़ा में 24 घंटे में दूसरी बड़ी चोरी; कमरे में कर दिया बंद! गहनों की पेटी तोड़ी, कैश भी ले गए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत भरवाड़ा में पतंजलि होलसेल स्टोर से हुई चोरी की वारदात...

Darbhanga के जाले में जल संकट, नल भी बंद, चापाकल भी सूखे – जनता त्राहिमाम, “…नल के पानि पीबय योग्य नहिं!”

दरभंगा के जाले नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को इन दिनों पानी की भारी किल्लत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें