मई,20,2024
spot_img

Bihar Politics News | Bihar Lok Sabha Elections News | मैं झूठ नहीं बोलता… JDU MLA Gopal Mandal ने लपेटा, कहा, बिहार में NDA नहीं जीतेगी 40 सीट, PM Modi का भाव घटा है

जदयू के विधायक हैं गोपाल मंडल। एकदम सही-सही। कहते भी हैं। मैं झूठ नहीं बोलता। लगातार, ऐसा बोलते हैं। विवाद पीछे-पीछे। चाहे, अस्पताल में रिवाल्वर लेकर पहुंचने के बाद या इसबार लोकसभा चुनाव। या फिर, महागठबंधन से नीतीश सरकार के टूट के दौरान। हर समय, इनके बयान सुर्खियों में रहे हैं। इसबार तो सीधा, अपनी पार्टी से लेकर उच्च दीर्घा तक को नहीं बख्शा। कहा, सही कह रहे हैं। भागलपुर चुनाव पर अपनी ही उम्मीदवार पर बरसना हो या लालू प्रसाद के मुसलमान आरक्षण पर बात....गोपाल मंडल की अदा एकदम अलग, बिल्कुल खास है।

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Politics News | Bihar Lok Sabha Elections News | JDU MLA Gopal Mandal के बोल फिर बिगड़ गए। विवाद को जन्म दे दिया। सीधा, पीएम मोदी को ही यह कहते लपेट लिया। मैं झूठ नहीं बोलता। बिहार में NDA नहीं जीतेगी 40 सीटें। कारण बताया, PM Modi का भाव घटा है। इतना ही नहीं, भागलपुर सीट से खड़े जदयू प्रत्याशी अजय मंडल पर गोपाल मंडल जमकर बरसे। कहा…

 

Bihar Politics News| Bihar Lok Sabha Elections News| हम सत्य बोलते हैं… झूठ तो बोलते नहीं।

हम सत्य बोलते हैं… झूठ तो बोलते नहीं। बिहार में एनडीए गठबंधन 32 सीटें लाएगा। 40 का आंकड़ा नहीं छू पाएगा। कहा, पीएम मोदी यदि देश के लिए अच्छा काम किए होंगे तो राज्य में एनडीए गठबंधन 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा अगर नहीं किए होंगे तो नहीं मिलेगा। गोपाल मंडल ने कहा कि पीएम मोदी का प्रभाव घटा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| CSP चलाने वाला निकला बड़े गैंग का अपराधी, SDPO Manish Chandra Choudhary का Action...दो अपराधी लोडेड पिस्टल,मैग्जीन, कारतूस के साथ गिरफ्तार

Bihar Politics News| Bihar Lok Sabha Elections News| बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले गोपाल मंडल

जानकारी के अनुसार, भागलपुर के गोपालपुर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर से अपने सरकार को ही नहीं अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर से बड़ा बयान दे डाला है। गोपाल मंडल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाव घटा है। जिस तरह एनडीए बिहार में 40 में 40 सीटों पर जीत का दावा कर रही है वह संभव नहीं है।

Bihar Politics News| Bihar Lok Sabha Elections News| नरेंद्र मोदी हमारी पार्टी का प्राइम मिनिस्टर हैं भाई। गठबंधन में है। ज्यादा क्या बताएं।

जदयू विधायक ने यहां तक कहा कि यदि नरेंद्र मोदी ने देश के लिए अच्छा काम किया होता तो 40 की 40 से सीट आ जाती। गोपाल मंडल ने कहा कि नरेंद्र मोदी हमारी पार्टी का प्राइम मिनिस्टर हैं भाई। गठबंधन में है। ज्यादा क्या बताएं। हम सत्य बोलते हैं। वहीं भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के विषय में पूछे जाने पर गोपाल मंडल ने कहा कि जदयू सांसद और प्रत्याशी अजय मंडल मैं उन्हें चुनाव में पूछा तक नहीं। वहीं लालू यादव द्वारा मुस्लिम को आरक्षण दिए जाने के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि यह चुनाव के बाद पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Darbhanga Inter School Quiz Competition Inquisitive News| Holy Cross सरताज, Cinderella बना Runner Up, Harrow का दबदबा, रहा Third

Bihar Politics News| Bihar Lok Sabha Elections News| यह चुनाव के बाद पता चल जाएगा।

गोपाल मंडल ने कहा कि बिहार में एनडीए को अधिक से अधिक 32 सीटें आएंगी। भागलपुर लोकसभा के बारे में पूछे जाने पर गोपाल मंडल ने कहा कि जदयू सांसद और प्रत्याशी अजय मंडल ने मुझे चुनाव में पूछा तक नहीं। वहीं लालू यादव की ओर से मुस्लिम को आरक्षण दिए जाने के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि यह चुनाव के बाद पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| सीखने की ललक, जमींन पर आधी आबादी, ले रही कानूनी ज्ञान

Bihar Politics News| Bihar Lok Sabha Elections News| अजीत शर्मा के पास पैसा है आपको भी खर्च करना पड़ेगा।

भागलपुर सीट से खड़े जदयू प्रत्याशी अजय मंडल पर गोपाल मंडल जमकर बरसे। बोले, हम बैठे हुए थे। अजैया (अजय) हमको गाड़िए नहीं दिया। तेल भी नहीं दिया। हमसे बात करने आये थे। हम कह दिये थे। अजीत शर्मा के पास पैसा है आपको भी खर्च करना पड़ेगा। हम भी लेंगे इस बार। पिछले बार नहीं दिया था। आया था मिलने। उधर, गया तो बोला कि गये थे ढेला फेंकने। ता हम भी कह दिए जो ढेले फेंकें तो।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें