back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

आरा में JDU विधायक प्रभुनाथ राम पर हमला, काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त,दिखाए काले झंडे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

आरा, देशज न्यूज। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं का प्रचार-प्रसार का जोरों पर है। लेकिन इस बीच वे आक्रोशित ग्रामीणों और असमाजिक तत्वों का शिकार बन रहे हैं। ताजा मामला आरा जिले का है, जहां एक जेडीयू के विधायक प्रभुनाथ राम पर ग्रामीणों ने हीं हमला बोल दिया। कई गांड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी। काले झंडे भी दिखाए। ये घटना अजीमाबाद के चिपुरा गांव की है।

- Advertisement -

प्रचार-प्रसार कर रहे थे जदयू विधायक

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जदयू के विधायक और अगियांव सुरक्षित विधानसभा सीट से प्रत्याशी प्रभुनाथ राम अपने काफिले के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे. इस दौरान ही उनके काफिले पर हमला किया गया है। इस दौरान ही ग्रामीणों ने घेर लिया और उनको काला झंडा दिखाया गया और उनके गाड़ी पर पथराव किया गया. इसका वीडियो भी वायरल हो गया है. इस हमले में अब तक किसी के घायल होने की बात सामने नहीं आई है. विधायक भी सुरक्षित है।

- Advertisement -

इस हमले में उनके काफिले की 10 गाड़ियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इस हमले में विधायक प्रभुनाथ राम बाल-बाल बचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने रोड़ेबाजी की है. यह चरपोखरी थाना के चिल्हर गांव की घटना है।

- Advertisement -

इस घटना में विधायक के समर्थकों को आंशिक रूप से चोटें भी आई है. वहीं, विधायक प्रभुनाथ प्रसाद ने घटना को लेकर गढ़ानी थाना में मामला दर्ज कराया है। यह घटना भोजपुर जिले के अजीमाबाद की है. दरअसल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रभुनाथ प्रचार कर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान चरपोखरी थाना के चिल्हर गांव के पास असामाजिक तत्वों ने उनके काफिले के ऊपर हमला कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर बहुत बड़ी संख्या में थे और पहले उन्होंने काफिले को रोकने की कोशिश की गई फिर हमला किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रवीना टंडन का ब्लैक मिनी ड्रेस में गॉर्जियस लुक, फैंस हुए दीवाने!

Raveena Tandon News: बॉलीवुड की मस्तानी और 90 के दशक की धड़कन, रवीना टंडन...

Muzaffarpur Airport: मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के रनवे निर्माण के लिए 43 करोड़ का टेंडर जारी, उड़ानों का मार्ग प्रशस्त

Muzaffarpur Airport News: कभी हवाई सफर का सपना संजोने वाले मुजफ्फरपुरवासियों का इंतजार अब...

Renault Kwid: नए अवतार में आ रही है यह किफायती हैचबैक!

Renault Kwid: अगर आप एक नई, स्टाइलिश और किफायती कार खरीदने का विचार कर...

भारत की AI Technology: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का ऐतिहासिक आगाज…कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बनेंगे महाशक्ति

AI Technology: भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 ने भारतीय प्रौद्योगिकी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें