back to top
18 अगस्त, 2024
spot_img

जदयू ने जारी की उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक की सूची, सीएम नीतीश टॉप पर, जानिए लिस्ट में और कौन-कौन हैं शामिल

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार में 30 अक्टूबर को होने वाले दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए सत्ताधारी जदयू ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। चुनाव आयोग ने इस जानकारी को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

-लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री आरसीपी और उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल

जदयू के स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम है। दूसरा नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नाम को शामिल किया गया है। जदयू में आरसीपी सिंह और ललन सिंह का विवाद रहा है। इसके बावजूद सूची में वरीयता के आधार पर सबके नाम को शामिल किया गया है।

प्रचारकों की लिस्ट में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, मंत्री अशोक कुमार चौधरी, मोहम्मद अली अशरफ फातमी, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, मदन साहनी, सुनील कुमार, जयंत राज, सुनील कुमार पिंटू, नरेंद्र नारायण यादव, विद्यासागर निषाद, देवेश चंद्र ठाकुर और रत्नेश सदा का नाम शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की इस सूची में जदयू के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल नहीं हैं। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ज्यादातर वैसे नेताओं का नाम है, जिनका संबंध कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से है। पार्टी ने उन नेताओं के नाम भी इस सूची में डाले हैं जो इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के जातीय समीकरण में फिट बैठते हैं।

जदयू ने पार्टी के सबसे तेज तर्रार नेता और मंत्री अशोक चौधरी को तारापुर की जिम्मेदारी दी है। दूसरी सीट कुशेश्वर स्थान की जिम्मेदारी सीएम नीतीश कुमार के सबसे करीबी संजय झा के पास है। ये आरक्षित सीट है और इस सीट से जदयू के शशिभूषण हजारी एमएलए थे। उनके निधन के बाद उनके पुत्र अमन हजारी को टिकट दिया गया है।

जरूर पढ़ें

मोदी-नीतीश-लालू पर Darbhanga में बरसे PK, बोले – अब बच्चों के चेहरे देखकर दीजिए वोट, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी 'बिहार बदलाव...

Darbhanga @ अंगूरी की बेटी ‘गिरफ़्त’ में, कहां – कब – कैसे?

दरभंगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी...

Darbhanga में 18 से 20 अगस्त तक 1400 प्रतिभागी दिखाएंगे खेलों में दमखम, 18 प्रखंडों के खिलाड़ी बनाएंगे प्रतियोगिता को खास

दरभंगा | शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार सरकार एवं जिला...

मध्यरात्रि गूंजा – “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की”… Krishna Janmashtami पर भक्ति की बयार, आकर्षक पंडाल, रोशनी और सजावट ने खींचा Darbhanga...

मनोज कुमार झा, अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें