back to top
20 जुलाई, 2024
spot_img

बिहार: निखिल मंडल ने जदयू के प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा…तो लड़ेंगे मधेपुरा से…?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना। जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और  बी पी मंडल के पोते निखिल मंडल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी तरफ से आज इस्तीफे का पत्र जारी किया गया है। पत्र में उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारण बताया है। हालांकि पार्टी अध्यक्ष की ओर से उनके इस्तीफे को स्वीकार किया गया है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।

निखिल मंडल की ओर से जारी इस्तीफे के पत्र में कहा गया है कि निजी कारण से मैं जदयू प्रदेश प्रवक्ता पद से इस्तीफा देता हूं। आप सभी का धन्यवाद जो 31 जनवरी 2016 से लगातार मुझे इस पद के लायक समझा। कृपया मेरे इस्तीफा को मंजूर करें।

निखिल मंडल के लोस का अगला चुनाव मधेपुरा से लड़ने की चर्चा

निखिल मंडल लोकसभा का अगला चुनाव मधेपुरा से लड़ना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने अब तक इस बाबत कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। निखिल मंडल ने अपने इस्तीफे की घोषणा के कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मधेपुरा में ज्यादा वक्त गुजारने की बात कही थी। निखिल मंडल पिछले कुछ वक्त से मधेपुरा में ही ज्यादा समय दे रहे हैं।

छह साल रहे जदयू के प्रदेश प्रवक्ता

उल्लेखनीय है कि निखिल मंडल 31 जनवरी 2016 से ही पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता थे और इस पद पर रहते हुए उन्होंने लगातार नीतीश कुमार की नीतियों को और पार्टी लाइन को मीडिया के बीच रखा। उनके चुनावी जीवन की बात करे तो निखिल मंडल ने विधानसभा का पिछला चुनाव जदयू के टिकट पर मधेपुरा से ही लड़ा था, लेकिन उन्हें राजद के प्रोफेसर चंद्रशेखर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। बिहार में सियासी समीकरण बदलने के बाद जदयू, राजद के साथ सरकार में है और निखिल मंडल को शिकस्त देने वाले चंद्रशेखर अब बिहार के शिक्षा मंत्री हैं।

पार्टी से नाराज चलने की है चर्चा

प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल के पार्टी से इस्तीफा देने के कारणों पर कई चर्चा भी है। बताया जा रह है कि जदयू और राजद के बीच गठबंधन के बाद निखिल मंडल पिछले कुछ अर्से से असहज महसूस कर रहे थे। निखिल मंडल तेजस्वी यादव और लालू परिवार के ऊपर बेहद हमलावर रहे हैं, लेकिन अब लालू परिवार को डिफेंड करना उनके लिए असहज हो रहा था। ऐसे में उन्होंने जदयू के प्रवक्ता पद से दूरी बनाने का फैसला किया है।

जानकार मानते हैं कि निखिल मंडल किसी भी हाल में लालू यादव के परिवार को डिफेंड नहीं कर सकते जो इस वक्त जदयू के ज्यादातर प्रवक्ताओं को करना पड़ा है। करप्शन को लेकर भी निखिल मंडल की सोच एडजेस्टेबल नहीं है यही वजह है कि उन्होंने शायद अपने पद से इस्तीफा दिया।

जरूर पढ़ें

Darbhanga को सता रहा है बाढ़ का ख़तरा? DM Kaushal Kumar ने दिए तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के आदेश

दरभंगा। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए दरभंगा जिले में तटबंधों की सुरक्षा...

BIG NEWS: बिहार सिपाही परीक्षा में Paper Leak की कोशिश, वीडियोग्राफर ने किया बड़ा खेल! Darbhanga से 2 गिरफ्तार – साजिश या सिस्टम फेल?...

प्रभाष रंजन, दरभंगा | सिपाही भर्ती परीक्षा (Constable Recruitment Exam) के दौरान पेपर लीक...

Darbhanga के जाले में मतदाता सूची में 35,000 से ज्यादा गड़बड़ियां? DDC ने दिया बड़ा आदेश, बोले – जल्द सुधार नहीं तो…

जाले, दरभंगा। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025...

कौन है जिम्मेदार? युवक की रहस्यमयी मौत पर उठे सवाल, हर एंगल से जांच में जुटी Muzaffarpur Police

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर स्थित सुधा डेयरी के समीप एक घर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें