पटना। जदयू के प्रदेश कार्यालय में सप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जनसुनवाई की गई। इसमें जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार शामिल हुए।
बिहार सरकार के तीनों मंत्रियों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समस्याओं का त्वरित निपटारा किया। इस दौरान पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों के समक्ष समस्याओं को रखा, जिसके बाद कई मामलों का मंत्रियों ने तत्काल निपटारा किया।
इसके अलावा कुछ मामलों में मंत्रियों ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन देने के साथ ही आवेदन को समीक्षा के लिए रखा।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ नवीन कुमार आर्य, प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द निषाद और अभिषेक झा भी उपस्थित थे।


