back to top
18 अगस्त, 2024
spot_img

Jehanabad News: सामूहिक दुष्कर्म के बाद CRPF जवान की पत्नी की हत्या, विरोध में लोगों की आगजनी, सड़क जाम

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के जहानाबाद में एक सीआरपीएफ के जवान की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है।

 

शनिवार की सुबह महिला का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना परसबिगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर जहानाबाद-शकुराबाद मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

परिजनों का कहना है कि जिस तरह से अपराधियों ने उस महिला के साथ जघन्य अपराध किया है। इससे पूरे जहानाबाद जिले की मर्यादा शर्मसार हुई है। इसलिए अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस इस घटना की अपने स्तर से जांच करने में जुट गई है।

जहानाबाद में भी कुछ दिन पूर्व अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिए हैं। वे आज भी पुलिस के पकड़ से बाहर है। उधर लगातार जिले में चोरी और छिनताई की भी घटना घट रही है। इस गैंगरेप की घटना के बाद उस इलाके में काफी आक्रोश देखा जा रहा है,लोग पुलिस के कार्य शैली पर सवाल उठा रहे है।

बताया जाता है कि परसबीघा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी सुषमा देवी शुक्रवार को अपने घर से बाहर गई थी। लेकिन काफी समय हो जाने के बाद जब वह नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए और इसकी सूचना परस बीघा थाने के पुलिस को दिया।

इसके बाद शनिवार को गांव के ही कुछ लोग खेत में गए तो देखा कि एक महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था मे पड़ा हुआ था। इस बात की सूचना उसके परिजनों को लगी। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां इस महिला की पहचान सीआरपीएफ जवान की पत्नी सुषमा देवी के रूप में किया गया, जिसकी उम्र 28 वर्ष बताया जाता है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि महिला शुक्रवार की सुबह आठ बजे शौच जाने के लिए घर से निकली थी. उसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर कहीं उसका पता नहीं चला, जिसके बाद इसकी शिकायत थाने में भी की गई।

शनिवार की सुबह महिला का शव नग्न अवस्था में गांव के बधार में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। महिला का कपड़ा पास के ही एक चिमनी भट्ठा से मिला है। शव मिलने के बाद ग्रामीण जिला पदाधिकारी की मांग को लेकर अड़े थे।

बताया जाता है कि महिला की शादी औरंगाबाद के दाउदनगर के रहने वाले एक सीआरपीएफ जवान से हुई थी.।शादी के कुछ ही दिनों बाद से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। इसके बाद से महिला अपने मायके में ही रह रही थी।

दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एएसपी हरिशंकर कुमार ने बताया कि महिला शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गई थी लेकिन शाम को नहीं लौटी। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के बधार में नग्न अवस्था में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ होगा। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण जिलाधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े थे।

मौके पर पुलिस द्वारा पहुंचकर जांच किया गया तो महिला निर्वस्त्र अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके परिजनों का आरोप है कि इस महिला के साथ अपराधियों द्वारा गैंगरेप पर हत्या कर दिया। क्योंकि इस महिला के शरीर पर कई कटे-फटे के निशान भी हैं।

इससे स्पष्ट होता है कि सामूहिक रूप से इसके साथ गैंगरेप किया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीण एवं उसके परिजन ने जहानाबाद शकूराबाद सड़क पर आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। घटनास्थल पर जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर मामले की शांत कराने में जुट गए हैं।

जरूर पढ़ें

मोदी-नीतीश-लालू पर Darbhanga में बरसे PK, बोले – अब बच्चों के चेहरे देखकर दीजिए वोट, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी 'बिहार बदलाव...

Darbhanga @ अंगूरी की बेटी ‘गिरफ़्त’ में, कहां – कब – कैसे?

दरभंगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी...

Darbhanga में 18 से 20 अगस्त तक 1400 प्रतिभागी दिखाएंगे खेलों में दमखम, 18 प्रखंडों के खिलाड़ी बनाएंगे प्रतियोगिता को खास

दरभंगा | शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार सरकार एवं जिला...

मध्यरात्रि गूंजा – “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की”… Krishna Janmashtami पर भक्ति की बयार, आकर्षक पंडाल, रोशनी और सजावट ने खींचा Darbhanga...

मनोज कुमार झा, अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें