back to top
21 जून, 2024
spot_img

Bihar Politics | Jitan Ram Manjhi | ये हैं बिहार के मांझी…नाम ही काफी जीतन राम मांझी…चुन-चुन के, गिन-गिन के मारेंगे…

हम जिस के हो गए वो हमारा न हो सका, यूं भी हुआ हिसाब बराबर कभी-कभी। यहीं हैं बिहार के मांझी, नाम ही काफी है जीतन राम मांझी। अब मांझी नीतीश से हिसाब बराबर कर रहे। ना खेलब न खेले देब...मांझी अब आर-पार में हैं। सीएम तो मांझी ही बनेगा। यानि...किसी को अपने अमल का हिसाब क्या देते, सवाल सारे ग़लत थे, जवाब क्या देते..इसी मूड में दिख रहे जीतन राम मांझी। पूर्व सीएम हैं। सो, पूर्व के हिसाब, नीतीश से भी ले रहे। चिराग पासवान को भी धो रहे। शब्दों में सादगी है। मगर, बातें हैं तल्ख...गरम-गरम...सुनकर मिर्ची तो लगेंगी ही...

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

Bihar Politics | Jitan Ram Manjhi | ये हैं बिहार के मांझी…नाम ही काफी जीतन राम मांझी…चुन-चुन के, गिन-गिन के मारेंगे…। मगर, निशाना वही है। गिरने ना दिया सरकार मगर, कभी भी लंगड़ी मार देंगे…खुद गिर जाओगे…सो। कर दो हर पंचायत में एलान, बिहार का मुख्यमंत्री होगा मांझी की संतान…याद आ जा रहा, राजद का वह ऑफर…जिसे ठुकराया मगर, अब बिहार की राजनीति एकबारगी गरमाई गरमाई सी कर दी है। जहां, केंद्र में मांझी का पोस्टर है। जनसभा है। भाषण है।

Bihar Politics | Jitan Ram Manjhi |पोस्टर ना मानें, सब कुछ दिखाए…समझने वाले समझ गए…ना समझे जो…

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा का पोस्टर बहुत कुछ इशारा कर रहा। इसके साथ ही, मांझी की प्रेशर पॉलिटिक्स भी साफ हो गई है। जो खेला शुरू है उसकी बानगी है पटना में जीतनराम मांझी के ये पोस्टर।

Bihar Politics | Jitan Ram Manjhi | बिहार का अगला मुख्यमंत्री मांझी की संतान

इसमें लिखा गया है, बिहार का अगला मुख्यमंत्री मांझी की संतान होगा। इस पोस्टर के बाद सूबे का सियासी पारा गर्मा गया है। हाल ही में बनी एनडीए सरकार में मांझी पहले भी दो मंत्री पद के लिए नीतीश कुमार पर प्रेशर डाल चुके हैं। हम के राष्ट्रीय सचिव राजीव कुमार ने पटना के चौराहों पर पोस्टर लगाए हैं। इसमें जीतनराम मांझी की फोटो लगी है। पोस्टर में लिखा गया है-कर दो हर पंचायत में ऐलान, बिहार का मुख्यमंत्री होगा मांझी की संतान।

यह भी पढ़ें:  Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

Bihar Politics | Jitan Ram Manjhi | मांझी की यह बढ़ती ताकत का नतीजा है। जो बढ़ाने और बताने की शुरुआत भर है

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की यह बढ़ती ताकत का नतीजा है। जो बढ़ाने और बताने की शुरुआत भर है कि नई सरकार हमारी ही बूते है। मैंने पाला नहीं बदला। मगर, मुख्यमंत्री बनने का ऑफर राजद की ओर से शायद आज भी है। भले, नीतीश को नौवीं बार मुख्यमंत्री बनाने में मांझी की अहम भूमिका रही, मगर यह अहसान उतारने की बात के आगे फीकी साबित हो रही।

Bihar Politics | Jitan Ram Manjhi | यानि, संदेश साफ। मान लो, जान लो, 

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है, ये पोस्टर अब मांझी की एनडीए पर दबाव की पहली कड़ी है। यानि, संदेश साफ। बीजेपी और जेडीयू अनदेखा ना करो। पोस्टर के जरिए ही सही, मान लो, जान लो, जीतनराम ने बेटे संतोष कुमार सुमन को सीएम बनाने के रास्ते खोल दिए हैं। अभी चार विधायक हैं।

Bihar Politics | Jitan Ram Manjhi | उचित हिस्सा दो सरकार

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन नीतीश कैबिनेट में मंत्री हैं। मगर, एक रोटी से पेट नहीं भरता। उन्हें महागठबंधन से सीएम पद का ऑफर था, लेकिन उन्होंने ठुकराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह एनडीए में ही रहेंगे। ऐसे में उनकी पार्टी को उचित हिस्सा सरकार में मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

Bihar Politics | Jitan Ram Manjhi | वफा करेंगे निभाएंगें…लेकिन बात कब तक मानते रहेंगे, सस्पेंश?

वैसे जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से वफादारी पुराना हिसाब चुकाने के लिए की है। यह खुलासा खुद मांझी ने किया है। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुझे सीएम बनवाया और हमने उनकी सरकार गिरने से बचा ली। अब हिसाब बराबर हो गया। वोट का महत्व बताते हुए उन्होंने रामविलास पासवान के उस वोट की याद दिलाकर चिराग पासवान को निशाने पर भी लिया, जिससे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिर गई थी।

Bihar Politics | Jitan Ram Manjhi | निशाना लगाने को जी चाहता है…अब क्या करें, सरकार आपको बचाई है, मेरी मर्जी..ये कहूं..वो कहूं…सुनना पड़ेंगा

मांझी ने अपनी पार्टी के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश कुमार पर निशाना साधा। मांझी ने कहा कि आपने (नीतीश कुमार) दूसरे के चक्कर में पड़कर हमें बाहर निकाल दिया। लेकिन फिर हम एक साथ हो गए तो यह बहुत अच्छी बात है। आपका स्वागत है।

यह भी पढ़ें:  MishriLal Yadav Disqualified | भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव की सदस्यता रद्द! कुर्सी गई! नहीं रहे Darbhanga के MLA

Bihar Politics | Jitan Ram Manjhi | अगर हम साथ नहीं देते

वहीं विधानसभा में नीतीश सरकार के विश्वासमत परीक्षण की चर्चा करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि सरकार को बचाने के लिए 122 वोटों की जरूरत थी। उसमें एक भी कम हो जाता तो सरकार गिर जाती। सरकार को 125 वोट मिले। हमारे चार विधायक थे। हमसे पहले भी अन्य लोग संपर्क में थे। हमें सीएम बनने का ऑफिर भी दिया जा रहा था। लेकिन कह दिया था कि हम नीतीश कुमार के साथ रहेंगे। अगर हम साथ नहीं देते तो 121 वोट मिलते और सरकार नहीं बचती।

Bihar Politics | Jitan Ram Manjhi | हमारे आने से बची सरकार, नहीं तो पीछे खड़े थे पूरे दस

इसके बाद जीतन मांझी ने याद दिलाया कि रामविलास पासवान ने अपना मत नहीं दिया तो एक वोट से अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिर गई। मांझी ने कहा, हमारे आ जाने से जो 10 विधायक पीछे खड़े थे। वे भी साथ आ गए। सरकार ने 130 का आंकड़ा हासिल किया। मेरे कहने का मतलब यह है, हमको उन्होंने मुख्यमंत्री बनाया, तो जीतन राम मांझी ने भी उनकी सरकार को बचा लिया। बदला चुका दिया।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें