spot_img

स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़े, खौफनाक एक्सीडेंट, Bihar से UP जा रहे महिला समेत 3 की मौत, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement -

कैमूर सड़क हादसा: स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए, कैमूर में NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो कंटेनर से टकराई, 3 की मौत, 7 घायल।  महिला समेत 3 की मौत, कई घायल। दुर्गावती थाना क्षेत्र में खौफनाक एक्सीडेंट, रोहतास से यूपी जा रहे थे यात्री, रास्ते में गई 3 की जान।@देशज टाइम्स।

- Advertisement -

कैमूर: NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो कंटेनर से टकराई, तीन की मौत, सात घायल

कैमूर, देशज टाइम्स | कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर छज्जूपुर तालाब के पास गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कंटेनर से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

हादसे का विवरण

स्कॉर्पियो रोहतास जिले से उत्तर प्रदेश जा रही थी। छज्जूपुर पोखरा के पास कंटेनर से पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए। चार घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

- Advertisement -

मृतकों और घायलों की पहचान

मृतकों में मुस्लिम अंसारी (48 वर्ष), अंसार नगर, झारखंड, मुन्ना अंसारी (45 वर्ष), नेकरा गांव, रोहतास, रजिया खातून (60 वर्ष), रोहतास शामिल हैं। वहीं जख्मियों में हजरा खातून, उमर अंसारी, अशरफ अंसारी समेत अन्य घायलों की पहचान की जा रही है।

राहत और बचाव

हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई टीम और दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह स्कॉर्पियो से घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति वाले मरीजों को बड़े अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस का बयान

दुर्गावती थाना के एसआई विजेंद्र कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो सासाराम से बनारस की ओर जा रही थी। कंटेनर से टकराने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...