back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

Bihar Crime News: JDU नेता के पेट्रोल पंप पर खूनी ‘अमंगल’, बेटी के आशिक ने पिता-पेट्रोलकर्मी के माथे में उतार दी मौत की गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Crime News: देशज टाइम्स, कैमूर। जेडीयू नेता चंद्र प्रकाश आर्य के भभुआ स्थित बद्री भवानी पेट्रोल पंप पर मंगलवार सुबह एक कर्मी मनोज कुमार (42 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण मनोज की बेटी से आरोपी युवक का प्रेम संबंध बताया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।

- Advertisement -

प्रेम संबंध में बाधा बना पिता, गुस्से में की हत्या

आरोपी युवक मनीष यादव, चैनपुर थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव का निवासी है। मृतक मनोज कुमार भभुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 15, मुन्नू धोबी का बेटा था। मनीष, मनोज की बेटी से प्रेम करता था और शादी का प्रस्ताव भी रखा था। लेकिन मनोज ने बेटी की शादी कहीं और तय कर दी, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ।

- Advertisement -

सिर में पीछे से मारी गोली, मौके पर ही मौत

मंगलवार सुबह पेट्रोल पंप पर पहुंच कर मनीष ने मनोज के सिर में पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही मनोज जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज से अफरातफरी मच गई, लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

हत्या से एक दिन पहले भी पेट्रोल पंप पर मारपीट

पेट्रोल पंप मालिक चंद्र प्रकाश आर्य ने बताया कि बीती रात कुछ बदमाशों ने एक अन्य स्टाफ से मारपीट की थी। और अब सुबह एक कर्मी की हत्या होना गंभीर सुरक्षा चिंता है।उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता की मांग की।

पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग की पुष्टि, भीड़ ने शव उठाने से रोका

भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया, और पुलिस की सक्रियता से हालात काबू में रहे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोका, बाद में समझा-बुझा कर शव सदर अस्पताल भेजा गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील से भारतीय Textile Stocks पर संकट?

Textile Stocks: अमेरिका और बांग्लादेश के बीच हुए एक नए व्यापार समझौते ने भारतीय...

सोमवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘वध 2’ गिरी, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का दबदबा बरकरार!

Box Office Collection News: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों की जंग जारी है,...

Bihar BJP President: नितिन नवीन का विधानसभा में ‘राजतिलक’, जब संजय सरावगी के साथ…सियासी मायने क्या है!

Bihar BJP President: सियासत की बिसात पर मोहरे बदलना आम बात है, लेकिन जब...

Pappu Yadav Bail: बेऊर जेल से बाहर आएंगे पप्पू यादव? आज विशेष MP/MLA कोर्ट में सुनवाई

Pappu Yadav Bail: बिहार की सियासी बिसात पर एक बार फिर कानूनी दांव-पेंच और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें