spot_img

तेल टैंकर की मैजिक में जोरदार टक्कर से बिहार के चार मजदूरों की नागालैंड में मौत

spot_img
- Advertisement -

टिहार से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां जिले के कोढ़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत रज्जीगंज गांव के चार मजदूरों की नागालैंड के दीमापुर सात मईल स्थान पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । यह सूचना मिलते ही इनके घरों में कोहराम मच गया। यह लोग पांच दिन पहले मजदूरी करने नागालैंड गए थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में बिहार के चार मजदूरों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग अपने गांव से पांच दिन पहले ही मजदूरी करने नगालैंड गए थे। बताया जाता है कि  कोढ़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित रज्जीगंज गांव के 4 मजदूरों की मौत नागालैंड के दीमापुर में सात मईल स्थान पर सड़क दुर्घटना में हो गई।

- Advertisement -

शनिवार सुबह सभी अपने आवास से मजदूरी करने कार्य स्थल पर मैजिक टेम्पो में सवार होकर जा रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से तेल टैंकर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से चार मजदूर बिहार के रहने वाले थे।

- Advertisement -

इस हादसे में नागेश्वर महतो के 24 वर्षीय पुत्र रघुवंश महतो, रामसागर महतो के 22 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार, धर्मदेव चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र संजय कुमार और ओम प्रकाश महतो के 19 वर्षीय पुत्र शिव नंदन कुमार की मौत हो गई। यह लोग शनिवार सुबह अपने आवास से मजदूरी के लिए कार्यस्थल पर मैजिक से जा रहे थे। रास्ते में पीछे से तेल टैंकर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इनके परिवारों को रविवार को सूचना दी गई। इसके बाद लोगों ने दीमापुर में संपर्क कर विस्तृत जानकारी ली।

मृतकों के परिजन को स्थानीय लोगों ने सूचना दी। ग्रामीणों ने दीमापुर में संपर्क कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से शवों को बिहार भेजा जा रहा है। मृतकों के परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...