spot_img

बैंक में पैसे जमा करने जा रहे बाइक एजेंसी के कर्मी की हत्या, अपराधियों ने दिन-दहाड़ 6 लाख कैश लूटे, विरोध करने पर मार दी गोली, मौत से कोहराम

spot_img
- Advertisement -

टिहार में बड़ी लूट के साथ हत्या की वारदातें दिन-दहाड़ हुई हैं जहां छह लाख कैश लेकर जा रहे बाइक शो रूम के कर्मी सह कैशियर रजत कुमार को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए उनकी हत्या कर दी है। वहीं, लूटपाट के दौरान बेखौफ अपराधियों ने छह लाख कैश लूटकर आराम से फरार हो गए।

- Advertisement -

वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा इलाके में हुई है जहां बाइक पर पहुंचे अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए बाइक शोरूम के कर्मी रजत कुमार को गोली मार दी। इससे रजत की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सिरसा चौक स्थित आयशा हीरो शोरूम के केशियर रजत कुमार अपने सहकर्मी के साथ चंद कदम की दूरी पर पैदल कोटक महिंद्रा बैंक में लगभग छह लाख की राशि जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने शोरूम से चंद कदम की दूरी पर गोली मारकर हीरो  शोरूम के कैशियर की हत्या करते हुए कैश लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -

इधर, दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले के छानबीन में जुट गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रजत रुपयों से भरा बैग लेकर बैंक में पैसे जमा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और रुपयों से भरा बैग छिनने लगे। जब रजत ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान अपराधियों ने शोरूम के  छह लाख रुपए लूट लिए। मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...