खगड़िया, देशज न्यूज। खगड़िया जिला पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी ने गुरुवार की सुबह अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। मृत पुलिसकर्मी बिरजू तांती खगड़िया के एडीजे प्रथम का अंगरक्षक था। (Khagaria, judge body gourd, shot himself)
वह पुलिस लाइन में अपने परिवार के साथ रहता था। इस घटना के बाद पूरी पुलिस लाइन में खलबली मच गई। आनन-फानन में एसपी मीनू कुमारी घटनास्थल पर पहुंचीं। बिरजू को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई लेकिन सिर में गोली लगने के कारण उसने तत्काल दम तोड़ दिया। घटना के समय वह अपने परिवार के साथ सरकारी आवास में था जो पुलिस लाइन के अंदर है। (Khagaria, judge body gourd, shot himself)
बिरजू विगत 1 वर्ष से एडीजे प्रथम की सुरक्षा में तैनात था। कोर्ट में कार्य बंद होने से कोई भी न्यायिक पदाधिकारी न्यायालय नहीं जाते थे। बिरजू की गतिविधियां भी काफी सीमित थीं। किस कारण से उसने ऐसा कदम उठाया इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
एसपी मीनू कुमारी ने कहा कि घटना के कारणों के संबंध में प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को तात्कालिक कारण बताया जा रहा है लेकिन अंतिम रूप से घटना के कारण का पता पूरी जांच के बाद ही लगाया जा सकता है।(Khagaria, judge body gourd, shot himself)
व्यापक जांच का आदेश दिया गया है। बिरजू खगड़िया के पड़ोसी जिला बेगूसराय के कुरहा का रहने वाला बताया जाता है जो खगड़िया से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां हैं।(Khagaria, judge body gourd, shot himself)