back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

पति-पत्नी-बेटे मिलकर घर में ही चला रहे थे हथियारों की फैक्ट्री,भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र बरामद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

खगड़िया, देशज न्यूज। स्थानीय पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए घर में ही फैक्ट्री चला रहे पति-पत्नी को भारी मात्रा में अग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, उनका पुत्र जो कारोबार में हाथ बंटाता था को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी मिलकर हथियार बनाने का कारोबार कर रहे थे। घर में ही फैक्ट्री का संचालन हो रहा था।
अलौली थाना के छिलकौड़ी गांव  के रहने वाले महेंद्र शर्मा अपनी पत्नी के साथ कर रहे इस हथियार  बनाने के कारोबार की भनक  डीएसपी आलोक रंजन को लगी। अलौली थाना की पुलिस ने बहादुरपुर पुलिस पिकेट के साथ मिलकर छिलकौड़ी गांव में छापेमारी करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया।

- Advertisement -

छापेमारी के दौरान मिनी गन फैक्ट्री को संचालित कर रहे पति-पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, छापेमारी के दौरान पुलिस को एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, एक अर्ध निर्मित देसी कट्टा के साथ-साथ तीन बाॅडी प्रोटेक्टर, 29 गोली, हथियार बनाने वाले कई औजार भी बरामद मिले।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, कारोबार बिल्कुल हाल में ही शुरू हुआ था। दंपती पहले तीन बाॅडी प्रोटेक्टर का निर्माण किया, उसके बाद हथियार बनाने का काम शुरू किया। हथियार बनाने में महेंद्र  के पुत्र भी सहयोग करते थे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार  किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सलमान खान न्यूज़: बॉलीवुड के वो एलिजिबल बैचलर्स, जिन पर आज भी फिदा हैं करोड़ों हसीनाएं!

Bollywood में इश्क, मोहब्बत और रिश्ते जहां पल भर में बनते-बिगड़ते हैं, वहीं कुछ...

T20 वर्ल्ड कप में India vs Pakistan: भारत की धमाकेदार जीत, सुपर 8 में एंट्री!

India vs Pakistan: रविवार को हुए टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में भारत ने...

JSW MG मोटर इंडिया की बड़ी योजना: 6 नए Electric Car और हाइब्रिड मॉडल लॉन्च होंगे

Electric Car: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही...

Patna NEET Student Case: नीट छात्रा की मौत का रहस्य गहराया, मानवाधिकार आयोग का संज्ञान, पटना SSP से मांगी रिपोर्ट!

पटना नीट स्टूडेंट केस: हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, मानवाधिकार आयोग ने लिया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें