spot_img

Khagaria में Hazard Hunt: गीली फर्श से ढीले तारों तक, बच्चे बने ‘ खतरों के खिलाड़ी ‘

spot_img
- Advertisement -

कृष्णा टेकरीवाल, खगड़िया, देशज टाइम्स। Khagaria में Hazard Hunt: गीली फर्श से ढीले तारों तक, बच्चे बने ‘ खतरों के खिलाड़ी ‘, सीखे गुर, कैसे करेंगे बचाव…बनेंगे वीर|

- Advertisement -

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में शनिवार को ‘मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम के तहत ‘हजार्ड हंट’ विषय पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार पासवान और शिक्षक सिद्धार्थ कुमार के संयुक्त नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

- Advertisement -

हजार्ड हंट: खतरों की पहचान और निवारण
प्रधानाचार्य श्री पासवान ने कहा कि,

“‘हजार्ड हंट’ का उद्देश्य लोगों को उनके आसपास मौजूद खतरों की पहचान कर समय रहते निवारण हेतु तैयार करना है।“

- Advertisement -

शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि ‘हजार्ड हंट’ अभियान के तहत गीली फर्श, ढीले तार, आग लगने की आशंका वाले उपकरण और अव्यवस्थित सामान जैसे खतरों को चिन्हित कर सुरक्षा उपायों पर बल दिया जाता है।

छात्र-छात्राओं ने लिया सुरक्षा का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं को जीवन रक्षक व्यवहार और सुरक्षात्मक आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी बच्चों ने प्रतिज्ञा ली कि वे स्कूल और घर में संभावित खतरों की पहचान कर उन्हें हटाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में रही बड़ी भागीदारी
इस अवसर पर शिक्षकगण निरंजन कुमार, रामविनोद साह, रामलाल पंडित, मीनाक्षी कुमारी, सफकत आफरीन, सहित उत्कर्ष कुमार, सार्थक कुमार, प्रीतम, आयुष, राजनंदिनी, प्रियांशु, निक्की, शिवानी, अंजली, अनुष्का, आंचल, वंदना भारती, सोनम समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य ने दिया धन्यवाद
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने कहा कि,

“ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में सुरक्षा के प्रति गंभीरता विकसित करते हैं, जो एक सुरक्षित भविष्य की नींव रखते हैं।“

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी रूपा : जमुई में बच्चे की मौत पर महिला की पीट-पीटकर हत्या|कहा – तुम डायन हो |झाड़ी में मिली अर्धनग्न...

Jamui Murder: जमुई में अंधविश्वास के चलते 45 वर्षीय रूपा मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक बच्चे की मौत के बाद उन्हें डायन बताया गया था। पुलिस को अर्धनग्न शव झाड़ी में मि #JamuiNews,#BiharCrime,#Superstition

Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए –...

Bihar LNMU: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में अब छात्रों को 7 नए विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई का मौका मिलेगा। सिंडिकेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। #BiharLNMU,#DarbhangaUniversity,#EducationBihar

भागलपुर बियाडा घाट पर खूनी झड़प! 15 बोरी चावल के लिए यात्री को बेरहमी से पीटा, कुंडल तक छीना

Bhagalpur Biyada Ghat: भागलपुर के बियाडा घाट पर स्टीमर कर्मियों ने 15 बोरी चावल को लेकर एक यात्री कुणाल कुमार को बेरहमी से पीटा। इस घटना ने घाट पर यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल ख #BhagalpurNews,#BiyadaGhat,#PassengerSafety

बड़ी खबर! जनगणना 2027 के नियमों में बदलाव, अब ये लोग भी गिनेंगे आबादी | शिक्षक – बैंककर्मी समेत 12 तरह के लोग शामिल

Bihar Census: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार समेत पूरे देश के लिए जनगणना (संशोधन) नियम- 2026 अधिसूचित किए हैं। अब सरकारी, निजी स्कूल के कर्मचारी, बैंक क्लर्क और सार्वजनिक उपक #BiharCensus,#Census2027,#HomeMinistry