back to top
6 जुलाई, 2024
spot_img

प्यार ‘ दिवाना ‘ होता है, ‘ मस्ताना ‘ होता है : बिहार में 21 साल के युवक को चार बच्चों की मां से हुआ प्यार, दोनों ने रचाई शादी और फिर…पढ़िए पूरी रिपोर्ट देशज टाइम्स पर

खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल : 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 ... DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत भी। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी।
spot_img
Advertisement
Advertisement

प्यार ‘ दिवाना ‘ होता है, ‘ मस्ताना ‘ होता है यह तो आपने सुना ही होगा, लेकिन आज जो मामला सामने आ रहा है वो पढ़ कर आप यकीन भी कर उठेंगे की सचमुच प्यार ‘ दिवाना ‘ होता है… मामला बिहार के खगड़िया का है।

 

“इश्क़ पर ज़ोर नहीं है ये वो आतिश ”ग़ालिब” कि लगाए न लगे और बुझाए न बने”, मिर्ज़ा ग़ालिब की शायरी बहुत ही प्रसिद्ध है। प्यार करने वाले लोग अक्सर इस शायरी का ज़िक्र करते हैं। वैसे देखा जाए तो इश्क़ अंधा होता है।

ये न उम्र देखता है और ना ही कोई बंधन। बस हो जाता है।ऐसा ही एक मामला जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत दरियापुर पंचायत के पंचखुट्टी नयागांव से सामने आया है। जहां 21 साल के एक लड़के को 41 साल की चार बच्चों की मां से शादी रचानी पड़ी है।

जिले के जोरावरपुरा पंचायत अंतर्गत शिरोमणि टोला के 21 वर्षीय युवक का विगत दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग दरियापुर पंचायत के पंचखुट्टी नयागांव निवासी चार बच्चे की मां से चल रहा था। महिला के यहां युवक का आना-जाना लगा रहता था।

बीती रात महिला के घर उक्त युवक को पंचखुट्टी नयागांव में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके बाद दरियापुर पंचायत के सरपंच एवं जोरावरपुरा पंचायत के सरपंच को बुलाया गया।

जिसके उपरांत दोनों पक्षों के लोग उपस्थित हुए और फिर एक पंचनामा कागज बनाकर दर्जनों ग्रामीणों के समक्ष लड़का ने महिला की मांग में सिंदूर भर दिया। बताते चलें कि युवक और महिला अलग-अलग जाति के हैं तथा महिला के पति का देहांत हो चुका है। चार संतानों में से महिला ने दो पुत्र को रखने की बात लिखित रूप में की है।

जबकि उनके दो अन्य पुत्र दादी के पास ही रहेंगे। शादी के बाद ग्रामीणों ने युवक के साथ महिला को विदा कर दिया है। उनके साथ महिला के दो बच्चे भी गए हैं। बहरहाल यह शादी चर्चा में है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga समेत BIHAR के 19 जिलों को बड़ी सौगात! नई हेल्थ सेवा, रेफरल अस्पतालों से निजात! फ्री इलाज, एक्सपर्ट डॉक्टर, जांच की सुविधा –खुलेंगे...

दरभंगा समेत 19 जिलों को बड़ी सौगात! रेफरल अस्पतालों से निजात! फ्री इलाज, एक्सपर्ट...

Tejashwi Yadav ने कहा- बिहार के अखबार सरकार के ‘दलाल-‘चाटुकार’, कायर हैं ये…तेल मालिश करने वाले-सत्ता के चापलूस ये अखबार@देखें VIDEO

तेजस्वी यादव का बिहार के प्रिंट मीडिया पर हमला: “सरकारी विज्ञापन के लालच में...

चलती ट्रेन से पत्नी गिरी, बचाने कूदा पति – Darbhanga Railway Station पर दिल दहला देने वाला हादसा…Sabarmati Express@ मौत!

Sabarmati Express Tragedy | Darbhanga Railway Accident: चलती ट्रेन से पत्नी गिरी, बचाने कूदा...

Darbhanga में सभी कार्डधारी डीलर से करें संपर्क, वरना हट सकता है नाम…@Darbhanga Voter List Revision

Matdata Suchi Revision 2025 | Darbhanga Voter Update News। दरभंगा में 80 हजार मतगणना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें