spot_img

Attack On Judge In Bihar: मधुबनी की घटना का खगड़िया में री-टेक…खगड़िया परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पर सुरक्षा गार्ड ने सीने पर तान दी राइफल, जमकर की गाली-गलौच, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

गड़िया जिला के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने अपने आवास की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान पर अपनी राइफल उनके सीने पर तान देने और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दूसरी ओर इस मामले में होमगार्ड के जवान की गंभीर रूप से पिटाई की बात कही जा रही है। घायल होमगार्ड जवान वीरेंद्र सिंह को सदर अस्पताल खगड़िया में प्रारंभिक ईलाज के बाद गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

- Advertisement -

झंझारपुर की घटना के बाद यह पहला गंभीर मामला है जिसमें किसी न्यायाधीश की उनके सुरक्षा कर्मी से हाथापाई का आरोप लग रहा है। खगड़िया मुफस्सिल थानाध्यक्ष को दिए गए लिखित आवेदन में प्रधान न्यायाधीश राजकुमार ने आरोप लगाया है कि जब वह मंगलवार की सुबह टहलने के बाद अपने आवास लौटे तो गेट को खुला पाया।

इस संबंध में उन्होंने ड्यूटी पर तैनात वीरेंद्र सिंह को गैरेज में खड़ा पाया और जब गेट खुला होने पर नाराजगी जताई तो गुस्से में आकर होमगार्ड जवान वीरेंद्र सिंह ने उनके साथ ना केवल गाली गलौज और बदसलूकी किया बल्कि अपनी राइफल को भी न्यायाधीश के सीने पर तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। अपनी जान खतरे में पाकर उन्होंने जवान को अपने कब्जे में लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश के आवेदन पर खगड़िया मुफस्सिल थाना कांड संख्या 85/2022 दर्ज किया गया है। इस संबंध में प्रधान न्यायाधीश ने दूरभाष पर बताया कि मिलने पर घटना के संबंध में कुछ बोलेंगे।

इधर घायल होमगार्ड जवान की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है बताया जाता है कि घायल होमगार्ड जवान वीरेंद्र सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस संबंध में जिला और पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित ‘केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3’ का भव्य उद्घाटन

Darbhanga Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। हनुमाननगर प्रखंड के कोल्हंटा पटोरी में नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का उद्घाटन हुआ, जिससे बच्चों#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya,#BiharEducation

Bhagalpur News: बिहार में आम किसानों के लिए बड़ी खबर! कैसे बदलेगी खेती की तस्वीर?| समापन समारोह में नहीं पहुंच सके राज्यपाल और कृषि...

Bihar Mango Conclave: भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम का समापन हुआ। खराब मौसम के कारण राज्यपाल और कृषि मंत्री वीडियो कॉल से जुड़े, आम उत्पाद#BiharNews,#MangoConclave,#BhagalpurAgriculture

उड़ान भरते ही मौत का मंजर: सऊदी अरब में 14, फ्रांस में 11 लोगों की गई जान, दो बड़े विमान हादसे

Saudi Arabia Helicopter Crash: सऊदी अरब के रास तानुरा में हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, फ्रांस में भी एक विमान हादसे में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। दोनों हादसों की जांच#SaudiArabiaCrash,#FrancePlaneCrash,#AviationTragedy

Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

Darbhanga BEd Exam: दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDSU) की B.Ed. परीक्षाएं सोमवार से कड़ी व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। 3 जुलाई तक चलेंगी#DarbhangaNews,#KSDSUExam,#BiharEducation