spot_img

Nepal-Bihar Border पर ALERT! संदिग्ध दस्तावेज और विदेशी मुद्रा के साथ 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

काठमांडू / किशनगंज | नेपाल से बिहार के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की फिराक में थे। फिलहाल दोनों आरोपी किशनगंज पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

गिरफ्तारी कहां और कैसे हुई?

➡ बिहार के किशनगंज जिले के गलगलिया बॉर्डर पर एसएसबी ने दोनों को पकड़ा।
➡ किशनगंज के एसपी सागर कुमार ने पुष्टि की कि पाठामारी सीमा से इनकी गिरफ्तारी हुई।
➡ दोनों के पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं था।
➡ पुलिस को शक है कि इनका कोई बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -

कौन हैं गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक?

✔ सहरियार सजीब खान
✔ सागर

- Advertisement -

क्या-क्या बरामद हुआ?

✅ विदेशी मुद्रा:

  • 590 अमेरिकी डॉलर
  • 3735 नेपाली रुपये
  • 7507 बांग्लादेशी टका
  • भारतीय 100 रुपये का नोट

✅ संदिग्ध दस्तावेज:

  • स्लोवेनिया और क्रोएशिया के वीजा और निवास परमिट से जुड़े कागजात
  • पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट
  • जन्म प्रमाणपत्र और मतदाता पहचान पत्र
  • डिप्लोमा प्रमाणपत्र

✅ मोबाइल और सिम कार्ड:

  • Redmi 5G मोबाइल फोन
  • तीन नेपाली और बांग्लादेशी सिम कार्ड
  • एक भारतीय सिम कार्ड

क्या हो सकता है मकसद?

➡ पुलिस इस मामले को अंतरराष्ट्रीय घुसपैठ और मानव तस्करी से जोड़कर देख रही है।
➡ नेपाल के जरिए भारत में अवैध घुसपैठ का यह कोई पहला मामला नहीं है।
➡ नेपाल की खुली सीमा का दुरुपयोग कर अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिशें लगातार बढ़ रही हैं।
➡ पुलिस को शक है कि ये किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं, जो भारत में अवैध तरीके से लोगों को लाने-ले जाने का काम करता है।

आगे क्या होगी कार्रवाई?

✔ पुलिस ने दोनों बांग्लादेशी नागरिकों से पूछताछ शुरू कर दी है।
✔ उनके नेपाल और अन्य देशों के कनेक्शन की जांच की जा रही है।
✔ गृह मंत्रालय को भी इस मामले की जानकारी दी गई है।
✔ दोनों आरोपियों पर विदेशी अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

➡ नेपाल से अवैध घुसपैठ के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत-नेपाल बॉर्डर पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PM Modi ‘समझौतावादी’ | राहुल गांधी को BJP ने घेरा: भड़की पार्टी, कहा -‘भारत को बदनाम करना बंद करो’

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के 'समझौतावादी' प्रधानमंत्री वाले बयान पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। पार्टी ने राहुल गांधी पर भारत के हितों से समझौता करने और देश को बदनाम करने क#RahulGandhi,#BJP,#PoliticalNews

बिहार में PM मोदी के आने से पहले JDU में हलचल तेज, नीतीश-संजय झा ने संभाली कमान | पढ़िए – एक नया अध्याय जुड़ेगा

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले जेडीयू कार्यालय में बड़ी बैठक हुई। नीतीश कुमार और संजय झा ने पीएम के आगमन और नीतीश सेतु के उद्घाटन की तैयारियों#BiharPolitics,#PMModi,#NitishKumar

चंपारण की बदल जाएगी किस्मत! तीन नए एक्सप्रेसवे से शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, बेतिया, रक्सौल और किशनगंज को मिलेंगे बड़े फायदे

Bihar Expressway: पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में तीन बड़ी एक्सप्रेसवे परियोजनाएं बिहार की कनेक्टिविटी को नया आयाम देंगी। बकरपुर-बेतिया, गोरखपुर-सिलीगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया कॉरिडोर#BiharExpressway,#ChamparanNews,#RoadConnectivity

मोतिहारी: रिश्वत लेते दबोचा गया टाउन कर्मचारी का अटॉर्नी, शहर में हड़कंप!

Motihari Corruption: मोतिहारी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सदर प्रखंड के टाउन कर्मचारी श्याम कुमार के अटॉर्नी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ#MotihariNews,#BiharCorruption,#VigilanceAction