spot_img

Darbhanga में बड़ा नाम कमाया अब…. SP Sagar Kumar का बड़ा एक्शन, 5 Sub-Inspector समेत 12 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga में बड़ा नाम कमाया अब…. SP Sagar Kumar का बड़ा एक्शन, 5 Sub-Inspector समेत 12 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड।

- Advertisement -

दरभंगा में कभी सिटी एसपी के रूप में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराने वाले संगीत प्रेमी और कड़क मिजाज के पुलिस अधिकारी, एसपी सागर (Kishanganj SP Sagar Kumar) कुमार इन दिनों किशनगंज को अपराध मुक्त करने की दिशा में काफी अग्रसर हो चुके हैं। ताजा उदाहरण उसी का परिणाम है जहां, बारह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक (SP सागर कुमार) ने लापरवाही बरतने के आरोप में 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया है।

- Advertisement -

12 पुलिसकर्मी निलंबित, दोषी ठहराए गए अधिकारी-कर्मचारी

  • निलंबित पुलिसकर्मियों में शामिल हैं:

    • 5 अवर निरीक्षक (Sub-Inspector):

      • रामबाबू चौधरी

      • अंजनी तिवारी

      • जिकुल्लाह

      • सूरज कुमार

      • सावित्री कुमारी

    • 2 सिपाही (Constable): 

      • जितेंद्र झा

      • सुरेन्द्र कुमार सुमन

    • 5 चौकीदार:

      • अर्पण कुमार

      • अशोक लाल

      • पांडव लाल

      • विष्णु प्रसाद

      • सुखदेव

कैसे हुआ पूरा मामला?

  • रविवार को बहादुरगंज थाना क्षेत्र में दो चोरी की बाइक के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

  • आरोपियों को नियमानुसार थाना परिसर में अभिरक्षा (Custody) में रखा गया था।

  • थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में एक आरोपी फरार हो गया।

एसपी ने तत्काल जांच के बाद लिया एक्शन

  • फरारी की सूचना मिलते ही एसपी सागर कुमार ने बहादुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर से प्राथमिक जांच करवाई।

  • जांच में पाया गया कि आरोपी को सिरिस्ता (Record Room) में बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लापरवाही से रखा गया था।

  • कर्तव्यहीनता और शिथिलता के आधार पर 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद चुनाव: खाली 10 सीटों पर EC का बड़ा ऐलान, चुनावी बिसात बिछानी शुरू!

बिहार विधान परिषद चुनाव: बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की खाली हो रही नौ सीटों और एक उपच

Bihar Tourism: 14 देशों के 42 विदेशी इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स दिखाएंगे बिहार के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव की अनोखी झलक, जानिए...

Bihar Tourism: बिहार की धरती, जिसे ज्ञान और विरासत की खान कहा जाता है, अब दुनिया के सामने अपनी पूरी चमक बिखेरने को तैयार है। राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय के सा

बिहार के 10 लाख घरों में लगेंगे Solar Panels: CM ने दिए तेज़ निर्देश, मिलेगी मुफ्त बिजली!

Solar Panels: बिहार के घरों में अब बिजली के बिल से आजादी मिलने वाली है! राज्य सरकार ने एक बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है, जिसके तहत 10 लाख घरों को रोशन करने क

Bihar Tourism: बिहार सरकार का अनोखा फरमान, कर्मचारियों को अब हर 3 महीने में परिवार संग करना होगा ‘पर्यटन’

Bihar Tourism: बिहार सरकार ने एक ऐसा फरमान जारी किया है, जिसने सबको चौंका दिया है। अब राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को हर तीन महीने पर... #SamratChoudhary #BiharTourism #बिहार_सरकार