spot_img

पहले प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया, फिर पहली बार किया दुष्कर्म, 7 सालों से कर रहा यौन शोषण

spot_img
- Advertisement -

किशनगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां, प्रेम की उलझी कहानी दैहिक भोग में सिमट गया। पहले प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया, फिर पहली बार किया दुष्कर्म, फिर करता रहा यौन शोषण। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मामला, कोचाधामन थाना क्षेत्र का है जहां के रहने वाले एक युवक आदिल अहमद ने एक युवती को प्रेमजाल में फांसकर और शादी करने का झांसा देकर पहले दुष्कर्म किया। फिर लगातार सात वर्षों तक यौन शोषण के बाद जब पीड़िता ने मजगामा गांव निवासी अपने आशिक आदिल अहमद पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

- Advertisement -

घटना से हैरान और परेशान पीड़िता अपने परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ जनता हाट स्थित आदिल के ग्रील दुकान पर पहुंची लेकिन आदिल के परिजन लोकलाज की खातिर उन्हें बहला फुसलाकर अपने घर लेकर चले गए। परंतु घर पहुंचते ही आदिल के परिजनों ने भी दोनों की शादी कराने से इंकार कर दिया और उन्हें डरा धमका कर भगा दिया।

- Advertisement -

घटना के बाद पीड़िता न्याय के लिए दर दर भटकती रही लेकिन कहीं से भी न्याय नहीं मिलने के बाद शुक्रवार को वह महिला थाना पहुंच गई। जहां पीड़िता के लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: विधान परिषद चुनाव: मांझी का NDA से बड़ा दावा, CM Samrat से मिले… मांगी इक दुआ, अब कबूल होगी कि नहीं…! पढ़िए...

बिहार विधान परिषद चुनाव: बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, और इस हलचल के केंद्र में हैं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी। नौ सीटों पर होने वाले चुनाव

Darbhanga News:जाले में Storm Damage आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, घरों को पहुंचा भारी नुकसान, बाल-बाल बची एक महिला

Storm Damage: जाले में बीती देर शाम प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। तेज आंधी और तूफान ने इलाके में भारी तबाही मचाई है, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा है और

Samastipur News: समस्तीपुर का बिगड़ैल आशिक, परीक्षा देकर लौट रही PG छात्रा को बीच सड़क टोटो में चाकू घोंपा

समस्तीपुर न्यूज़: बिहार के समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सनकी आशिक ने पीजी की परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा को टोटो में ही चाकू से गो

Bihar Politics: नीतीश कुमार का पर्यावरण संरक्षण और ‘हरित बिहार’ वैशाली के कार्यकर्ताओं में भरा जोश, पढ़िए -संदेश

नीतीश कुमार का वैशाली दौरा: बिहार की सियासत में हलचल मची हुई है। इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली जिले के महनार पहुंचे, जहां उन्होंने न सिर्फ जदयू कार्यक