spot_img

बारात देखने गई थी किशोरी, 4 दरिंदे मुंह बांधकर गांव के बधार में ले गए, बारी-बारी किया सामूहिक दुष्कर्म

spot_img
- Advertisement -

रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव के बधार में दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। वह अपनी सहेलियों के साथ बगल में बारात देखने गई थी।

- Advertisement -

इसी दौरान उसे कुछ दरिंदों ने उठा लिया। बाद में घर पहुंची पीड़िता ने अपनी विधवा मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने कुछ अन्य सहेलियों के साथ बारात देखने गई थी। इसी दौरान रात में वह शौच करने के लिए सड़क किनारे खेत में चली गई।

- Advertisement -

इसी दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। वहीं, पुलिस को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

पांच युवकों को इस मामले में नामजद आरोपित किया गया है। पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है गांव में एक बारात आई हुई थी। पंद्रह वर्षीय पीड़िता अपनी कुछ अन्य सहेलियों के साथ बारात देखने गई गयी थी।

इसी दौरान रात में शौच करने के लिए सड़क किनारे खेत में गयी थी, जहां अकेली लड़की देखकर गांव के ही बंशी यादव, संतोष यादव, प्रदीप यादव, चंदीप यादव व एक अन्य आरोपी ने किशोरी का मुंह बांधकर गांव के बधार में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता ने घर पहुंचकर सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद पीड़िता के मां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना से गांव में आक्रोश है।

थानाध्यक्ष जीतेंद्र यादव ने बताया कि मामले में पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार डेयरी प्रोजेक्ट में जुड़ा Muzaffurpur का नाम, मुजफ्फरपुर बनेगा नया डेयरी हब, 85 करोड़ से 227 युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिहार डेयरी प्रोजेक्ट: मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है! जल्द ही यहां 85...

Bhagalpur News: नाथनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में होगा बड़ा बदलाव, बनेगा सर्कुलेटिंग एरिया में बैरिकेडिंग वॉल, और भी बहुत कुछ… पढ़िए

नाथनगर रेलवे स्टेशन: बिहार के भागलपुर जिले में स्थित नाथनगर रेलवे स्टेशन पर अब...

Bihar Politics: नीतीश की शपथ पर तेजस्वी का तीखा तंज, बोले- जबरदस्ती भेजे जा रहे, क्या PM बन गए क्या!

बिहार पॉलिटिक्स: बिहार की सियासत में फिर गरमाहट आ गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

Darbhanga News: दरभंगा में पाण्डुलिपि संरक्षण की बड़ी पहल, धरोहर बचाने में जुटा प्रशासन, जानिए किन संस्थाओं की ज्ञान भारतम् मोबाइल ऐप पर अपलोड...

पाण्डुलिपि संरक्षण दरभंगा: दरभंगा, मिथिला की वह भूमि जहां ज्ञान की सदियों पुरानी परंपरा...