

KK Pathak | Bihar Education Department | केके पाठक आ गए आर-पार के मूड में…नहीं सुनेंगे…अपनी करेंगे…फंसा मामला…। जी हां, KK Pathak ने Bihar Education Department में अपने फैसले पर अडिग हैं।
KK Pathak | Education Department Bihar | केके पाठक आ गए हैं बिल्कुल आर-पार के मूड में…नहीं सुनेंगे किसी की।…अपनी करेंगे अपर मुख्य सचिव केके पाठक
तय है, केके पाठक आ गए हैं बिल्कुल आर-पार के मूड में…नहीं सुनेंगे किसी की।…अपनी करेंगे अपर मुख्य सचिव केके पाठक। ऐसा, यूं कि…सीएम नीतीश के आदेश के बाद भी अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने अपना फैसला नहीं बदला है और बच्चो को अभी भी सुबह 9 बजे ही स्कूल आना पड़ेगा। अभी भी सुबह 9 बजे से 5 बजे तक हीं स्कूल चलेंगे।
KK Pathak | Education Department Bihar | इतना ही नहीं, राजभवन की ओर से रोक लगाने के बाद भी केके ने
इतना ही नहीं, राजभवन की ओर से रोक लगाने के बाद भी केके ने शिक्षा विभाग ने कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक 28 फरवरी को बुलाई है। यह बैठक विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की अध्यक्षता में होगी। बैठक में विलंबित परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य सत्रों की समय पर परीक्षा आयोजित करने की समीक्षा होगी।
KK Pathak | Education Department Bihar | चेतना सत्र ,फिजिकल अटेंडेंस 9 से 10 के बीच हो जाना चाहिए…, 10 से 4 बजे तक 8 घंटे की पढ़ाई होगी…।
इधर, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने वीसी में सभी शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया और कहा, चेतना सत्र ,फिजिकल अटेंडेंस 9 से 10 के बीच हो जाना चाहिए…, 10 से 4 बजे तक 8 घंटे की पढ़ाई होगी…।
KK Pathak | Education Department Bihar | शिक्षक संघ पूछने लगा है, बिहार का शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के कहे अनुसार चलेगा या ACS के
4 से 5 के बीच मिशन दक्ष की कक्षा चलेगी। वही केके पाठक के आदेश के बाद शिक्षकों में काफी रोष है। वहीं इस बात को लेकर शिक्षक संघ पूछने लगा है, बिहार का शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के कहे अनुसार चलेगा या ACS (अपर मुख्य सचिव) के कहे अनुसार चलेगा,ये मुख्यमंत्री का घोर अपमान है। मुख्यमंत्री को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने की आवश्यकता है।
KK Pathak | Education Department Bihar | राजभवन ने 2 और 3 मार्च को आयोजित होने वाले शिक्षा विभाग के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में
वहीं,राजभवन ने 2 और 3 मार्च को आयोजित होने वाले शिक्षा विभाग के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों को भाग लेने से रोक लगा दी थी। राजभवन का कहना है कि राज्यपाल सह कुलाधिपति ने इस कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति नहीं दी है। शिक्षा विभाग ने राजभवन के आदेश को अनदेखा करते हुए कुलपतियों को 28 फरवरी की बैठक में भाग लेने के लिए बुलाया है। यह विभाग और राजभवन के बीच तकरार को और बढ़ा सकता है।
KK Pathak | Education Department Bihar | शिक्षा विभाग ने 28 फरवरी को कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक बुलाई है
कारण, बिहार शिक्षा विभाग की ओर से 2 और 3 मार्च को आयोजित होने वाले उन्मुखीकरण कार्यक्रम (प्रशिक्षण) में विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों के भाग लेने पर राजभवन ने रोक लगाई है। शिक्षा विभाग ने 28 फरवरी को कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक बुलाई है।
KK Pathak | Education Department Bihar | फंस गया है पूरा पेंच
वहीं,राजभवन का कहना है कि राज्यपाल सह कुलाधिपति की अनुमति के बिना कुलपति और अन्य विश्वविद्यालय अधिकारी शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकते।कुलपतियों को विभाग के प्रशिक्षण में आने पर रोक लगाने के लिए राजभवन ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र लिखा है।
KK Pathak | Education Department Bihar | विवाद से बिगड़ेंगी बात
ऐसे में, इस विवाद से राज्य के विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। परीक्षाओं के आयोजन और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है।


