spot_img

आखिर झुकी नीतीश सरकार, जीत गए विधानसभा अध्यक्ष, अंतत: हटाए गए स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लखीसराय के DSP

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के आगे मुख्यमंत्री नीतीश को झुकना ही पड़ा। जो मामला डेढ़ माह से लम्बित था उस पर नीतीश कुमार ने कार्रवाई की है। सीएम ने लखीसराय के एसडीपीओ रंजन कुमार का तबादला कर दिया है।

- Advertisement -

स्पीकर विजय सिन्हा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुए विवाद के बाद अब लखीसराय के एसडीपीओ को हटा दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा लखीसराय एसडीपीओ को हटाने की जिद पर अड़े थे लेकिन सरकार हटाना नहीं चाहती थी। स्पीकर के तल्ख तेवर के बाद आखिरकार नीतीश सरकार झुक गई।

- Advertisement -

और एसडीपीओ रंजन कुमार का तबादला अरेराज एसडीपीओ के पद पर कर दिया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अब आईपीएस अधिकारी सैयद इमरान मसूद लखीसराय के नए एसडीपीओ होंगे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सरस्वती पूजा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष अपने क्षेत्र लखीसराय में थे। इसी दौरान एक मामले को लेकर लखीसराय एसडीपीओ और दो थानेदारों ने स्पीकर के साथ प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवहार नहीं किया था।

स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यवहार का आरोप डीएसपी रंजन कुमार पर लगा था। इसे लेकर विधानसभा तक में हंगामा हुआ था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानसभा अध्यक्ष के सामने आ खड़े हुए थे। आखिरकार लंबे गतिरोध के बाद सरकार स्पीकर की मांग के आगे झुकी है और फजीहत के बाद डीएसपी रंजन कुमार का तबादला कर दिया गया है।

लखीसराय से विधायक और विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। यह मामला बाद में बिहार विधानसभा की विशेषाधिकार हनन समिति के पास पहुंचा डीएसपी रंजन कुमार समेत दो थानेदारों के ऊपर स्पीकर के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगा था।

इसके बाद मामला काफी तूल पकड़ा। विधानसभा में तीन दिनों तक हंगामा हुआ। स्पीकर विजय सिन्हा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच काफी नोक-झोंक हुई। यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। नीतीश सरकार की काफी फजीहत हुई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Banka Crime News: बांका कारोबारी मिथिलेश हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

बिहार के बांका जिले में कारोबारी मिथिलेश कुमार उर्फ वीडियो हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जमीन रजिस्ट्री कराकर लौट रहे मिथिलेश की हत्या के

Bhagalpur Jalmarg News: कहलगांव घाट से ट्रकों और छोटी गाड़ियों का परिचालन जल्द, लगेंगी CCTV, बनेगा शेड, यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधा!

Bhagalpur Jalmarg News: कहलगांव घाट से तीनटंगा-गोपालपुर के बीच जलमार्ग से ट्रक व छोटी गाड़ियों का परिचालन जल्द होगा शुरू। डीएम ने निरीक्षण कर यात्री शेड, CCTV,

Darbhanga Project News: एसपीएल बहेड़ा साइड की दो-तरफा यातायात जल्द होगी शुरू, एलिवेटेड प्रोजेक्ट और आरओबी निर्माण में आएगी तेजी! पढ़िए – दरभंगा शहर...

दरभंगा प्रोजेक्ट न्यूज़: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दरभंगा एलिवेटेड प्रोजेक्ट और आरओबी निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में तेजी लाने, अत

Patna Pani Supply News: पटना में घर-घर पहुंचेगा पानी, जानिए नगर निगम का मेगा प्लान, अब नहीं होगी किल्लत

पटना नगर निगम शहर में पेयजल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुट गया है। गर्मी से पहले पाइपलाइन विस्तार, नए पंप हाउसों का निर्माण और बोरवेल लगाने जैस