मई,18,2024
spot_img

यूपी से नाव के सहारे बिहार में पहुंची शराब की बड़ी खेप, पहुंची पुलिस तो तस्करों ने शुरू कर दी फायरिंग, पुलिस और शराब तस्करों के मुठभेड़ में चलीं 40 राउंड गोलियां, एक शराब तस्कर जटा यादव को मुठभेड़ में मार गिराया, हत्या होते ही बाकी तस्कर नदी में कूदकर फरार

spot_img
spot_img
spot_img

बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां शराब के धंधेबाजों को पकड़ने गई पुलिस और धंधेबाजों में जमकर झड़प हुई है। पुलिस और धंधेबाजों के बीच मुठभेड़ में करीब चालीस राउंड गोली चलीं हैं। इसमें एक व्यक्ति शराब के धंधेबाज जटा यादव की मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया। मामला, श्रीनगर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके का है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के दियारा में यूपी के रास्ते नाव से बिहार में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। पुलिस गंडक नदी के दियारा के किनारे पहुंची। यहां  नाव से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही थी। शराब को ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड किया जा रहा था।

पुलिस ने जैसे ही शराब तस्करों को रोकने की कोशिश की तो कारोबारियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। शराब कारोबारियों की संख्या करीब तीन दर्जन थी। इस दौरान एक व्यक्ति की हत्या भी गोली लगने से हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Men's Association News| दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के नई पदाधिकारी...Kanhaiya, Rajesh, Mukesh

पुलिस के अनुसार,  शराब के तस्करों से करीब चार घंटे तक मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में लगभग 40 राउंड के आसपास दोनों तरफ से फायरिंग की गई। इसमें से पुलिस ने एक शराब के धंधेबाज जटा यादव को मार गिराया। पुलिस ने लगभग 30 खाली कारतूस बरामद किया है। फायरिंग के बाद बिखरे खोखा को भी पुलिस बरामद कर रही है। वहीं घटना के दौरान शराब के धंधेबाज नाव से गंडक नदी में कूद कर भाग गए।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें