back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

पटना में प्रदर्शनरत किसानों पर लाठीचार्ज, फिर किसानों ने दौड़ा-दौड़ा कर नचाया पुलिसकर्मियों को

spot_img
- Advertisement - Advertisement

किसान संगठनों के राजभवन मार्च से घंटों जाम रही पटना की ट्रैफिक, लाठीचार्ज में कई कार्यकर्त्ता घायल, महिलाओं को भी आईं चोटें  

- Advertisement -

पटना, देशज न्यूज। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन अब बिहार भी पहुंच चुका है विपक्षी दलों ने भी कानूनों का पुरजोर विरोध करना शुरू कर दिया है इसी कड़ी में मंगलवार को जब वामदलों के कार्यकर्ता राजभवन को घेरने सड़क पर उतरे तो प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए जमकर लाठियां भांजी, जिसमें कई कार्यकर्त्ता घायल हो गए

- Advertisement -

बता दें कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए किसान मंगलवार को राजभवन मार्च‘ निकाल रहे थे प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की मांग थी कि सरकार नए कृषि कानूनों को तत्काल वापस ले इसलिए बिहार के विभिन्न जिलों से एकत्रित होकर किसान राजभवन मार्च‘ करने और राज्यपाल फागू चौहान को ज्ञापन सौंपने निकले थे इस मार्च में अखिल भारतीयपटना में प्रदर्शनरत किसानों पर लाठीचार्ज, फिर किसानों ने दौड़ा-दौड़ा कर नचाया पुलिसकर्मियों को किसान महासभा के साथ-साथ एआईकेएससीसी के सभी सदस्य संगठन शामिल थे इस प्रदर्शन में बटाईदार किसानों का भी बड़ा हिस्सा शामिल था पूर्णियाअररियासीमांचल के अन्य जिलोंचंपारणसिवानगोपालगंज आदि जिलों के किसान आज पटना में इकठ्ठे होकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Tourism: बिहार में पर्यटन को लगेंगे पंख, बुद्ध सर्किट के विकास पर ADB के साथ महामंथन

किसानों का यह मार्च गांधी मैदान से निकलकर राजभवन की ओर से बढ़ने लगा। मार्च अभी डाक बंगला चौराहा पर पहुंचा ही था कि पुलिस ने आंदोलनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। किसान आगे राजभवन की ओर जाना चाहते थेलेकिन पुलिस ने किसी को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी। डाकबंगला चौराहे पर रोके जाने के बाद किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जब भीड़ अनियंत्रित होने लगी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उसे नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। भाग रहे किसानों को भी पुलिस ने दौड़ाकर पीटा।

कई किसानों ने गलियों में छिपकर जान अपनी बचाई। कई महिला किसान सड़कों पर गिर गईंजिससे उन्हें काफी चोट पहुंची। उन्हें पीएमसीएच भी भेजा गया। किसान बार-बार कृषि बिल रद करने की मांग कर रहे थे। डाक बंगला चौराहा पर काफी देर तक हंगामा होने के बाद आसपास के इलाकों में भी जाम लग गया। जाम के कारण गांधी मैदान से लोगों को आगे बढऩा मुश्किल हो गया। जमाल रोडएक्जीविशन रोडसहित कई सड़कों पर जाम लगने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AIIMS Nursing Officer: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, NORCET 10 से बंपर भर्ती

AIIMS Nursing Officer: नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के...

South OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर बजेगा साउथ फिल्मों का डंका, देखें पूरी लिस्ट!

South OTT Release: फिल्मी परदे पर धूम मचाने के बाद, अब साउथ की कई...

भारतीय शेयर बाजार में आईटी शेयरों की जोरदार वापसी: जानिए क्या रही वजह

Stock Market: बीते सप्ताह वैश्विक बिकवाली के भारी दबाव से जूझने के बाद, मंगलवार...

ब्राउज़र हिस्ट्री: अपनी ऑनलाइन पहचान सुरक्षित रखने का अचूक मंत्र

Browser History: ऑनलाइन दुनिया में आपकी डिजिटल पदचाप को सुरक्षित रखना आज की सबसे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें