back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Bihar Crime News | अपहरण-हत्या में 28 साल बाद Ex MLA Tarakeshwar Singh को उम्रकैद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Crime News | अपहरण-हत्या में 28 साल बाद Ex MLA Tarakeshwar Singh को उम्रकैद मिली है जहां, बिहार में मशरक विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह की अब जिंदगी सलाखों में ही गुजरेंगी। उन्हें उम्रकैद की सजा मिली है। छपरा के एमपी-एमएलसी कोर्ट ने उन्हें दोषी माना है। आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, कांड के दो आरोपी संजीव सिंह एवं पूर्व मुखिया देवनाथ राय को कोर्ट ने साक्षय के अभाव में बरी कर दिया है।

- Advertisement -

Bihar Crime News |अपहरण और हत्या के मामले में 28 साल बाद MP-MLA कोर्ट का फैसला

जानकारी के अनुसार, अपहरण और हत्या के मामले में 28 साल बाद MP-MLA कोर्ट का फैसला आया है। कोर्ट ने पानापुर थाना क्षेत्र के तुर्की निवासी शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता के 1996 में अपहरण के बाद हत्या मामले में शामिल होने का दोषी पाया है। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट ने सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है।

- Advertisement -

Bihar Crime News | इससे पहले 19 अप्रैल को उन्हें दोषी ठहराया गया था

एमपी- एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश सुधीर कुमार सिन्हा ने पानापुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के दोषी पूर्व विधायक पर भादवि की धारा 302, 364, 201 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई। इससे पहले 19 अप्रैल को उन्हें दोषी ठहराया गया था। अपर लोक अभियोजक ध्रुवदेव सिंह ने अभियोजन की ओर से डॉक्टर, अनुसंधानकर्ता समेत कुल छह गवाहों की गवाही न्यायालय में कराई। दोषी करार होने के बाद पूर्व विधायक को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Purnia MLA Threat Case: पूर्णिया विधायक नितेश सिंह सहित पांच पर जान से मारने की धमकी का आरोप, FIR!

Bihar Crime News | पूर्व MLA तारकेश्वर पर वर्ष 1996 में पानापुर के तुर्की के व्यवसायी की हत्या का था आरोप

जानकारी के अनुसार, पूर्व MLA तारकेश्वर पर वर्ष 1996 में पानापुर के तुर्की के व्यवसायी की हत्या का आरोप है। वुग्त 19 अप्रैल को ही कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दे दिया था। इसके साथ ही इस मामले में दो अन्य आरोपियों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था।

Bihar Crime News | गठित विशेष कोर्ट के न्यायाधीश सह एडीजे सप्तम सुधीर सिन्हा ने फैसला सुनाया

पानापुर थानाक्षेत्र के तुर्की निवासी शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता के अपहरण के बाद हत्या मामले में सांसद और विधायक के आपराधिक मामलों की त्वरित निष्पादन के लिए गठित विशेष कोर्ट के न्यायाधीश सह एडीजे सप्तम सुधीर सिन्हा ने फैसला सुनाया है। इस हत्याकांड के सूचक पानापुर के तुर्की ग्राम निवासी बाबूलाल गुप्ता ने 10 जनवरी 1996 को अपने भाई शत्रुघ्न प्रसाद को गोली मारने व घायल अवस्था में जबरन उठाकर ले जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत कथा: भगवान गणेश की कृपा और Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha का महत्व

Dhundhiraj Chaturthi Vrat Katha: सनातन धर्म में चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व है, और...

भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार: दशकों पहले ही तय हो गया था सुनहरा भविष्य

Electric Car: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य बेहद उज्ज्वल दिख रहा है, लेकिन...

बड़ा फैसला: 2026 से नेशनल हाईवे पर Toll Plaza होंगे पूरी तरह कैशलेस, यात्रा होगी तेज और आसान!

Toll Plaza: देश के नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी...

आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: ग्रहों के महासंयोग से जानें अपना Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का मानव...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें