मई,2,2024
spot_img

लोक आस्था के महापर्व पर अक्सर लिखते रहने वाली गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है. वे शुरू से जनसंघ से जुड़ी रही हैं. भाजपा की प्रभावी नेता थीं. उनका जन्म 27 नवंबर 1942 को मुजफ्फरपुर में हुआ था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

लोक आस्था के महापर्व पर अक्सर लिखती रहीं हैं

मृदुला सिन्हा पांचवां स्तम्भ नाम से एक सामाजिक पत्रिका भी निकाल चुकी हैं। वे एक हिन्दी लेखिका के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय कार्यसमिति की सदस्य भी थीं. अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे, तब उनके कार्यकाल में केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. उनकी पुस्तक पर एक फिल्म भी बनी थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Aurangabad Road Accident| दो बाइक में सीधी टक्कर, महिला समेत 3 की मौत

मृदुला सिन्हा एक सफल राजनीतिज्ञ के अलावा लोक परंपराओं के बारे में भी लिखती रही हैं. लोक आस्था के महापर्व छठ महापर्व पर जब लिखती थीं, तो लगता था जैसे-गांव की मिट्टी की सोंधी सुगंध बिखर गई हो।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें