back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा में गिट्टी व्यवसाई को चाकू मारकर अपराधियों ने किया लूट का प्रयास, ग्रामीणों के पहुंचने पर भागे अपराधी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा, देशज न्यूज। जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदहा गांव के पास गिट्टी व्यवसाई को चाकू मारकर अपराधियों ने गुरुवार की रात में लूट का प्रयास किया। लूट में विफल रहने पर अपराधियों ने व्यवसाई को चाकू मारकर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

 

- Advertisement -

घायल व्यवसायी खरीदहा गांव निवासी अक्षय कुमार सिंह बताए गए हैं। उनकी भेल्दी नहर के पास शक्ति ट्रेडिंग नामक गिट्टी, बालू, सीमेंट की दुकान है। रात में वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के समीप ही एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया तथा लूटपाट करने का प्रयास करने लगे। उनके शोर मचाए जाने पर अपराधियों ने उनके मुंह पर ही चाकू मार दिया और फरार हो गए।

- Advertisement -

शोर मचाए जाने के कारण आस-पास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और अपराधियों का पीछा किया। अपराधी भागने में सफल रहे । घायल व्यवसाई का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Khan के पिता सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती, शाहरुख खान ने भी की मुलाकात

Salman Khan News: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के परिवार पर दुखों का पहाड़...

इस हफ्ते लॉन्च हुई Maruti Suzuki e-Vitara समेत ये शानदार कारें, देखें पूरी लिस्ट!

Maruti Suzuki e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस हफ्ते धूम मचाने वाली नई कारों...

Xiaomi 17 Series: एक नया Smartphone Launch जो बदल देगा गेम!

Smartphone Launch: भारत समेत वैश्विक बाजार में स्मार्टफोन कंपनियों के बीच कड़ा मुकाबला चल...

साउथ एक्ट्रेसेज ने मचाया धमाल, बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को पछाड़कर बनीं नंबर वन!

South Actresses News: बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने वाली हसीनाएं अब साउथ की पावरफुल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें