spot_img

बैंक ऑफ बड़ौदा खुलते ही घुसे हथियारबंद अपराधियों का तांडव, ग्राहकों को पीटा, कैशियर काे दबोचा, दिन-दहाड़ बड़ी लूट

spot_img
- Advertisement -

भोजपुर में लगातार बैंकों को अपराधी निशाना बना रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व इटवा के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में अपराधियों ने करीब नौ लाख रुपए की लूट कर ली थी। फिर मामला उसी भोजपुर का है जहां अपराधियों ने फिर एकबार बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर काली मंदिर के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा को टारगेट करते हुए बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। यहां अपराधियों ने करीब एक लाख से अधिक की लूट को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics : आज बिहार में बड़ा भूचाल, नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा! क्या BJP का होगा CM? जानिए

जानकारी के अनुसार, जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिन दहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। इलाके के सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक बखोरापुर काली मंदिर के प्रांगण में मौजूद बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच से लगभग एक लाख रुपये की लूट की घटना हुई है।

- Advertisement -

दिनदहाड़े बैंक लूट की इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप है। बताया जाता है कि बखोरापुर काली मंदिर के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा जहां अमूमन भीड़ भाड़ रहता है में तीन से चार की संख्या में अपराधी घुस आए। और कर्मियों समेत ग्राहकों को हथियार के बल पर गिरफ्त में लेते हुए वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते वहां फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar Resignation: 20 साल के CM कार्यकाल का भावुक अंत, नीतीश का इमोशनल अंदाज देखकर हर कोई भावुक, जानिए

बैंक के जॉइंट मैनेजर राकेश कुमार गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीन युवकों जिनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच थी, ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। सबके हाथ में हथियार था। तीनों लोग अचानक बैंक में घुस गए। जब तक हमलोग कुछ समझ पाते तब तक ये लोग बैंक में मौजूद ग्राहकों के साथ मारपीट करने लगे और सभी लोगों को एक जगह बंद कर दिया और कैशियर के पास रखा एक लाख रुपया लूट लिए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े लूट की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Circle Officers: सरकार का बड़ा एक्शन, दरभंगा समेत 41 CO निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला पढ़िए पूरी लिस्ट

Bihar Circle Officers: बिहार में नीतीश सरकार ने अंचल अधिकारियों पर बड़ा शिकंजा कसा...

Darbhanga News: बेनीपुर में ‘फायर सेफ्टी वीक’ का आगाज, अग्निशमन विभाग देगा आग से बचाव के गुर

Fire Safety Week: बेनीपुर में अग्निशमन विभाग ने एक खास मुहिम का आगाज किया...

Bihar Politics: अनंत सिंह की शराबबंदी पर बड़ी बात, मोकामा के बाहुबली विधायक ने नए CM Samrat से रखी बड़ी मांग, नीतीश पर भी...

अनंत सिंह शराबबंदी: बिहार की राजनीति में हमेशा चर्चा में रहने वाले मोकामा के...

Darbhanga News: बलहा चौक पर Benipur Shop Fire भीषण आग, गैस सिलेंडर फटा, लाखों का नुकसान

Shop Fire: बेनीपुर के बलहा चौक पर बीती रात एक दर्दनाक घटना में चाय-पान...