मई,15,2024
spot_img

इश्क में मर्डर… प्रेम और अवैध संबंध में गई युवक की जान, प्रेमी की गला दबाकर हत्या, प्रेमिका के घर के बाहर मिली लाश

spot_img
spot_img
spot_img

समस्तीपुर से प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या हो गई है। मामला जिले के पूसा थाना क्षेत्र के दक्षिण हरपुर पंचायत के भुसकौल गांव का है जहां एक युवक आनंद कुमार के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार की लाश पड़ोसी के घर मिली है। प्रेमी कुंदन की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।

मंगलवार सुबह गांव के फुदीना राम के घर से कुंदन का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शव घर के सामने सड़क पर पड़ा था। वहीं, घटना के बाद पड़ोसी का पूरा परिवार फरार है।

जानकारी के अनुसार, फुदीना राम के घर की लड़की से कुंदन का प्रेस प्रसंग था। दबी जुबान में लोग कहते हैं कि दोनों में अवैध संबंध भी थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kamtaul का होनहार पीयूष राज...Math और Science का Top Scorer...अंतरिक्ष में तलाशेगा नई मंजिल...कमाल, हरिहरपुर का लाल

प्रेमी के घर से फुदीना राम के घर की दूरी महज आधा किलोमीटर है। कुंदन भुसकौल चौक पर मिल्क पार्लर की दुकान चलाता है। स्वजन ने बताया कि करीब पंद्रह दिन से वह अपने ननिहाल दलसिंहसराय के केवटा में था। मंगलवार सुबह अचानक स्थानीय ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली।

बताया जाता है कि आदर्श नगर मोहल्ला में एक परिवार मकान किराए पर लेकर रह रहा था। मकान में रह रहे युवक की पत्नी को एक दूसरे युवक से प्रेम हो गया था। महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।

यह भी पढ़ें:  Sushil Modi Passes Away: भावुक पड़ा बिहार, Delhi से शव पहुंचा Patna... सुशील मोदी...अमर रहे...जिंदाबाद... चौथा चरण चुनाव के दिन...अंत घोषित

इसको लेकर पंचायत भी लगी थी। पंचायत में दोनों प्रेमी-प्रेमिका को अलग रहने को कहा गया था। दोनों को भरी पंचायत में कसम खिलाने के बाद घर भेज दिया गया था। सोमवार को महिला का पति काम के सिलसिले से घर से बाहर गया था।

महिला अपने बच्चों के संग कमरे में थी, उसी दौरान उसका प्रेमी वहां पहुंच गया। सवाल यह है कि मृतक अपने ननिहाल से फुदीना राम के घर कब आया था। क्या उसे किसी ने वहां बुलाया। घटना के पीछे क्या कारण है।

क्योंकि इसके कुछ देर के बाद प्रेमी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी। मुफस्सिल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News | ST/SC Act का Misuse, था रक्षा कवच, बना दबंगों का नस्तर...

मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया है।

स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच चल रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें