मई,18,2024
spot_img

मधेपुरा में सीएम नीतीश कुमार ने कहा, मैं कॉलेज जीवन से ही रहा हूं शराबबंदी का समर्थक, आप भी बनिए सजग, ना पीजिए न पीने दीजिए, समाज की इसी में तरक्की

spot_img
spot_img
spot_img

माज सुधार अभियान के आखिरी दिन रविवार को मधेपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar said in Madhepura) ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की ही मांग पर हमने शराबबंदी प्रदेश में लागू किया था। मैं अपने कॉलेज जीवन से ही इसके खिलाफ रहा हूं।

बहुत बुरी चीज है इसको न पीजिए न पीने दीजिए न किसी को बनाने दीजिए न किसी को पनपने दीजिए। इसमें आपकी भलाई है समाज की भलाई है। उक्त बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित समाज सुधार अभियान में कही।

उन्होंने कहा शराब बंदी रहेगी तभी आपके घर में दो पैसे बचेंगे जो आपके और आपके परिवार के काम आएगा ।ये जो गड़बड़ करने वाले लोग हैं, इनके झांसे में नहीं आना है। ये लोग आपको दिग्भ्रमित करेंगे लेकिन इसमें आपको नहीं पड़ना है। आपके कहने पर ही हमने शराब बंदी की थी। अब आपको इस अभियान को आगे ले जाना होगा। इस कार्यक्रम में सीएम मधेपुरा, सुपौल और सहरसा जिले की एक हजार से अधिक जीविका दीदियों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा के कारण कम उम्र में ही गरीब घरों की बच्चियों की शादी हो जाती थी। आज इस अभियान से जुड़कर जीविका की दीदी कम उम्र के बच्चों की शादी नहीं होने दे रही हैं। इसका फायदा हो रहा है, लड़कियां पढ़ रही हैं, पढ़कर अपने पैरों पर खड़ा हो रही है। हम कानून लाए हैं, आपके लिए व्यवस्था किए हैं, आज इसी का नतीजा है कि सिर्फ बिहार पुलिस में 25000 से ज्यादा लड़कियां नौकरी कर रही हैं। जो देश के अन्य विकसित राज्यों से भी अधिक है। इसलिए हम किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करते हैं।

सीएम समाज सुधर अभियान के तहत अपने 12वें दौरे पर मधेपुरा पहुंचे थे। यहां हेलीपेड पर अधिकारीयों के साथ जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही सीएम का काफिला बीएन मंडल स्टेडियम पहुंचा। यहाँ सबसे पहले सीएम ने जीविका दीदियों के विभिन्न स्टॉलों का निरिक्षण किया। कार्यक्रम में सीएम ने 6 जीविका दीदियों के साथ संवाद भी किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | डरहार नहर किनारे बांध पर गरीब रहते हैं, डूब गई बच्ची, मौत पर बवाल, शव के साथ सड़क जाम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने
शराबबंदी के फायदे गिनाते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों का हवाला दिया। सीएम ने कहा दारूबंदी से महिला हिंसा में कमी आयी है। आपसी झगड़ा कम हुए हैं। शराब बंदी के कारण सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आयी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तारी का उत्पादन करते थे उनके लिए वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था की गयी है। यदि तारी उत्पादक निरा का उत्पादन करेंगे तो उन्हें 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सरकार देगी।

यह भी पढ़ें:  Jale News|Darbhanga News| शंकर चौक पर पोल बना आग का शोला, फैली भीषण आग, ऊंची लपटें देखकर बिजलीकर्मियों का दिमाग फ्यूज, जाले नगर परिषद के घरों में रौशनी खाक

उन्होंने कहा कि आज जिस तरह कोसी प्रमंडल की जीविका दीदियों ने अपनी बातें रखी है, उसे सुनकर काफी प्रसन्नता हुई। दीदियों ने शराबबंदी के कारण हुए बदलाव की चर्चा की है। आज दीदियों में आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। आज लोगों के घरों में खुशहाली आई है। महिलाओं ने शराब के कारण क्या-क्या नहीं झेला है। शराबबंदी के बाद महिला हिंसा में कमी आई है। हमें सजग रहने की जरूरत है। हमलोगों ने क़ानून का राज स्थापित किया है। हर क्षेत्र में विकास हुआ है। महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए जीविका की शुरुआत की थी। आज जीविका से 1.27 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई है।

उन्होंने शराब बंदी का इतिहास याद करते हुए कहा कि सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर जी शराब बंदी नशा बंदी किये थे लेकिन उन्हें दो साल में ही जाना पड़ा इसके साथ नशा बंदी भी चली गयी। आज भी कुछ लोग समय- समय पर शराब बंदी के खिलाफ आवाज उठाते हैं। लेकिन सरकार इसे सख्ती से लागू कर रही है। इस कार्यक्रम में मधेपुरा के प्रभारी मंत्री संजय झा और उत्पाद एवं मधनिशेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार भी शामिल हुए।

बीएन मंडल स्टेडियम में नीतीश ने कहा
कि समाज सुधार अभियान की शुरुआत तो हमने 2016 ही कर दी थी। 2021 के आखिरी माह से हमने दुबारा इसे शुरु किया लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के कारण इसे जनवरी के आखिरी सप्ताह में रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि नौ जुलाई, 2015 को जीविका दीदियों और महिलाओं के एक कार्यक्रम में महिलाओं ने शराबबंदी की मांग की। उसी समय महिलाओं से वादा किया कि दुबारा सत्ता में आए तो शराबबंदी लागू करेंगे। सत्ता में आते ही 01 अप्रैल, 2016 में इसे लागू कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Men's Association News| दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के नई पदाधिकारी...Kanhaiya, Rajesh, Mukesh

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 में सर्वे हुआ तो पता चला कि 01 करोड़ 64 लाख लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया है लेकिन कुछ गड़बड़ करने वाले भी होते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के जन्मदिन पर 2017 में जीविका दीदियों के समक्ष ही हमने बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाया था।

हमें समाज सुधार के लिए लगातार अभियान चलाना है। इसी तरह 2018 में सतत जीविकोपार्जन योजना शुरू किया था। इसके लिए हमने लोगों को जागरूक किया कि ताड़ के पेड़ से ताड़ी नहीं बनानी। आप इससे नीरा का उत्पादन कीजिए। इसका उत्पादन हो रहा है लेकिन इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन कराना है।

इस मौके पर नीतीश ने पूर्व सांसद स्वर्गीय रमेंद्र कुमार यादव ‘रवि’ एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय मीरा देवी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें