spot_img

Bihar Panchayat Elections: चले थे भैंस पर सवार होकर मुखिया बनने, फंस गए भैंसे पर फूल माला से लदे नेता जी, दर्ज हो गई FIR

spot_img
- Advertisement -

मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड कार्यालय में मुखिया पद के लिए नामांकन को आए एक प्रत्याशी को भैंसे की सवारी करनी इस कदर महंगी पड़ी कि मामला केस तक जा पहुंचा है। ये मुखिया प्रत्याशी हैं कुमारखंड प्रखंड के इसराइन बेला पंचायत से भाग्य आजमा रहे अशोक कुमार मेहता।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

भैंसे पर सवार होकर प्रखंड निर्वाचन कार्यालय पहुंचने के कारण प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्याशी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कुमारखंड थाना में मामला दर्ज कराया है।

- Advertisement -

यह है मामला
कुमारखंड प्रखंड में पंचायत चुनाव के छठे चरण में मतदान होने वाले हैं। इसके इसके लिए 6  अक्टूबर को मुखिया प्रत्याशी अशोक कुमार मेहता जब नामांकन देने पहुंचे तो आकर्षण का केंद्र बन गए। भावी मुखिया जी भैंसा पर सवार होकर नामांकन देने आए थे। सजाए हुए भैंसे पर फूल माला से लदे नेता जी को देखने के लिए भीड़ जुट गई।Bihar Panchayat Elections: चले थे भैंस पर सवार होकर मुखिया बनने, फंस गए भैंसे पर फूल माला से लदे नेता जी, दर्ज हो गई FIR

वहीं उनके समर्थक उत्साहित होकर जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इससे नामांकन केंद्र का माहौल अस्त व्यस्त हो गया। लेकिन नामांकन के दौरान यह नाटक करना नेताजी को महंगा पड़ा।

उनका भैंसे पर सवार होना आकर्षण का केंद्र बना। मीडिया ने भी इस खबर को सुर्खियां दी, लेकिन प्रशासन को यह नागवार गुजरा. अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ने खबर पर संज्ञान लेते हुए मुखिया प्रत्याशी अशोक कुमार मेहता पर पशु क्रूरता अधिनियम -1960 की धारा 11 के तहत एफआईआर करने का आदेश दिया।

नेता जी ने एक तरफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया तो दूसरी तरफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धज्जियां उड़ा दी। इस वजह से कुमारखंड के बीडीओ के बयान पर अशोक कुमार मेहता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Health News: कुशेश्वरस्थान में स्वास्थ्य माफियाओं पर टूटा कहर! अवैध नर्सिंग होम-अल्ट्रासाउंड सील, जानिये पूरा मामला

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में अवैध रूप से संचालित एक नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। एसडीओ की छापेमारी के बाद स्वास्थ्य माफियाओं में हड़कंप#DarbhangaNews,#HealthAction,#Kushweshwarsthan

Bihar Climate News: जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौती: UNICEF और CIMP ने मिलकर बिहार के लिए बनाई खास रणनीति

यूनिसेफ और CIMP ने पटना में जलवायु परिवर्तन और WASH पर मीडिया संवाद आयोजित किया। इसमें बिहार की जलवायु चुनौतियों, उनके समाधान और साक्ष्य-आधारित रिपोर्टिंग पर चर#PatnaClimateNews,#BiharWASH,#ClimateChangeIndia

Darbhanga Crime News: दरभंगा में बेरहमी: मजदूरी मांगी तो गैरेज मालिक को पीटा, हजारों कैश भी लूटे!

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में मजदूरी मांगने पर एक गैरेज मालिक को बेरहमी से पीटा गया और दुकान से 22,500 रुपये लूट लिए गए। घायल गैरेज मालिक को डीएमसीएच रेफर किDarbhangaNews,CrimeBihar,PoliceAction

Bihar Digital Platform News: सरकार का बड़ा फैसला: प्रवासी बिहारी लाएंगे BIHAR में निवेश, ‘ब्रेन ड्रेन’ अब ‘ब्रेन गेन’ में बदलेगा! जानिए – डिजिटल...

बिहार सरकार ने एक महत्वाकांक्षी 'ग्लोबल बिहारी डिजिटल प्लेटफॉर्म' लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य प्रवासी बिहारियों को राज्य के विकास से जोड़ना, निवेश लाना और युवा#BiharDigitalPlatform,#GlobalBihari,#BiharInvestment