spot_img

Madhubani Crime News | Jhanjharpur News | नंबर वन हरियाणा शेरे पंजाब ढाबा में लूट की योजना बना रहे थे अपराधी, पहुंची पुलिस, कई मामलों का शातिर धराया, पुलिस का बड़ा खुलासा, Social Media पर दहशत फैलाना भी था मकसद

spot_img
- Advertisement -

Madhubani Crime News | Jhanjharpur News | नंबर वन हरियाणा शेरे पंजाब ढाबा में लूट की योजना बना रहे थे अपराधी, पहुंची पुलिस, कई मामलों का शातिर धराया, पुलिस का बड़ा खुलासा पढ़िए झंझारपुर पुलिस ने क्या किया है बड़ा खुलासा जहां पुलिस के हत्थे होटल में लूट की योजना बना रहे शातिर अपराधी चढ़ गया है।

- Advertisement -

अपराधी सोशल मीडिया पर दहशत कायम करने के लिए आर्म्स की कर रहा था पैमाइश। इसी दौरान उसे झंझारपुर पुलिस ने दबोचा। इसकी जानकारी झंझारपुर एसडीपीओ अशोक कुमार ने प्रेस वार्ता में देते हुए पूरे प्लानिंग का बड़ा खुलासा कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Madhubani Crime News | Jhanjharpur News | नंबर वन हरियाणा शेरे पंजाब ढाबा में लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों में एक को दबोचा

झंझारपुर एसडीपीओ अशोक कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस के साथ छापेमारी करते हुए नगर थाना क्षेत्र के रंजीत पेट्रोल पंप के बगल में नंबर वन हरियाणा शेरे पंजाब ढाबा में लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों में एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

Madhubani Crime News | Jhanjharpur News | धराए शातिर अपराधी पर कई अन्य मामले मधेपुर, लखनौर और आरएस थाना में दर्ज हैं

गिरफ्तार अपराधी लखनौर के कटमाखोइर निवासी यश कुशवाहा उर्फ यश महतो उर्फ यशराज बताया गया है। धराये शातिर अपराधी पर कई अन्य मामले मधेपुर एवं लखनौर एवं आरएस थाना में दर्ज हैं। उक्त शातिर का और भी अपराधिक इतिहास कंगाल जा रहा है। एसडीपीओ श्री कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर उक्त जानकारी मीडिया को दी है।

Madhubani Crime News | Jhanjharpur News | पुलिस को अर्से से शातिर की तलाश थी

उन्होंने बताया कि धराये अपराधी की तलाश मधुबनी पुलिस कर रही थी। यह दहशत पैदा करने के लिए सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह के आर्म्स लहराने का वीडियो वायरल कर रहा था। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस के अलावा वरीय पुलिस पदाधिकारी को भी मिल रही थी। पुलिस उक्त अपराधी की तलाश कर ही रही थी, की सूचना मिली कि एनएच 57 के रंजीत पेट्रोल पंप के बगल में नंबर वन हरियाणा शेरे पंजाब ढाबा में कुछ अपराधी लूट की योजना बना रहे हैं।

Madhubani Crime News | Jhanjharpur News | नामों का पूरा खुलासा अब तक बाकी, पुलिस की तहकीकात

सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही अन्य तीन अपराधी भाग खड़ा हुआ। यशराज उर्फ यश कुशवाहा उर्फ यश महतो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के पूछताछ में एक अपराधी का नाम उसने बताया है, जो पथराही टोल का अनिल कुमार बताया गया है। अन्य दो की जानकारी अभी तक पूछताछ में नहीं दी गई है।

Madhubani Crime News | Jhanjharpur News | पुलिस की लगातार दबिश तेज, पूछताछ

एसडीपीओ ने बताया कि वह लूटपाट एवं उत्पाद अधिनियम के तहत झंझारपुर, आरएस एवं लखनौर एवं मधेपुर थाना का आरोपी है। मधेपुर थाना में कांड संख्या 306/ 22 दर्ज किया गया है। वहीं लखनौर थाना में 208/ 22, आरएस ओपी में 161/ 22 एवं 129/22 दर्ज है। पुलिस इस मामले में लगातार पूछताछ कर रही है।

Madhubani Crime News | Jhanjharpur News | धराया यश कुशवाहा उर्फ यश महतो उर्फ यशराज उगलेगा कई राज

झंझारपुर थाना में धराया यश कुशवाहा उर्फ यश महतो उर्फ यशराज पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। एसआई संजय कुमार सिंह के आवेदन पर लूट की योजना बनाने के मामले में यशराज उर्फ यश महतो उर्फ यश कुशवाहा को नामजद किया जा रहा है। पुलिस इससे कई और राज उगलवाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Durga Puja अलर्ट! कोलकाता हादसे के बाद दरभंगा में मचा हड़कंप, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, ये नंबर रखें अपने फोन में

Bihar Durga Puja: कोलकाता में हुए हादसे के बाद दरभंगा प्रशासन ने दुर्गा पूजा सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। देर रात एसडीम और एसडीपीओ ने पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा जांची, #BiharDurgaPuja,#DarbhangaSafety,#DurgaPuja2024

बड़ी खबर India Russia Oil पर प्रेशर पॉलिटिक्स ! ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूसी तेल पर नहीं लगेगा टैरिफ, पर ये है...

India Russia Oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को रूसी तेल खरीदने पर लगने वाले संभावित 100% टैरिफ से अस्थायी राहत दी है। थिंक टैंक GTRI ने इसे समय देन #IndiaRussiaOil,#USSanctions,#EnergySecurity

प्रशांत किशोर की तारीफ और क्वेश्चन में उलझा Bihar Politics – बड़ा बयान: नीतीश कुमार ‘सुलझे हुए’, पर सम्राट चौधरी से पूछे तीखे सवाल

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने वैशाली में नीतीश कुमार को बिहार के सुलझे हुए नेताओं में से एक बताया, लेकिन सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यप्रणाली और कथित एनकाउंटर #BiharPolitics,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

मां दुर्गा की डोली यात्रा में घुसा ‘ आतंक ‘ – खौफनाक मंज़र! पागल कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटकर किया...

Bihar Dog Attack: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में दुर्गा पूजा के दौरान एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। बगहा में मां दुर्गा की डोली यात्रा के दौरान 50 से अधिक लोगों को काटकर घायल #BiharNews,#DogAttack,#Bagaha