spot_img

Madhubani District Foundation Day Celebration: जलेंगे घर-घर दीये, महोत्सव में दिखेगा हर चटक रंग, खेल-सांस्कृतिक विरासत के साथ अपनी परंपरा भी होंगी जीवंत…बस इंतजार कीजिए 1 दिसंबर…और जश्नोत्सव में हो जाइए शामिल

मुख्य बातें: जिला जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव पर विकास मेला सहित कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन। मुख्य समारोह वाटसन उच्च विद्यालय परिसर में होगा आयोजित। संपूर्ण जिले में उत्सव एवं उत्साह के वातावरण में मनाया जाएगा जिला स्थापना दिवस समारोह। एक दिसंबर से दो दिवसीय होगा जश्नोत्सव....खबर का Indian idol कनेक्शन भी जानिए। पूरी सूची, कब क्या होगा, क्या है तैयारी। हो जाइए अपडेट, क्योंकि दो दिनों तक आपकी उपस्थिति है अनिवार्य ...पढ़िए समीर कुमार मिश्रा की यह रिपोर्ट...

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स पर तस्वीर देखिए: मधुबनी महोत्सव के जश्न में देश के लोकतंत्र की भी झलकती चिंता… मतदाता जागरूकता के लिए सैंड आर्ट।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो प्रमुख। 1 दिसंबर शुक्रवार को मधुबनी जिला स्थापना दिवस-2023 सह मधुबनी महोत्सव मुख्य (Madhubani District Foundation Day Celebration from 1st December) समारोह का आयोजन वाटसन उच्च विद्यालय में होगा।

- Advertisement -

इस अवसर पर वॉटसन स्कूल में आयोजित विकास मेला में जिले के जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन 20 विभागों की ओर से 32 स्टॉल के माध्यम से किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से उक्त अवसर पर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Big News| बड़ा झटका ! सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी राहत, अब 26 नवंबर को नीलाम होगा मधुबनी कलेक्ट्रेट

प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी का आयोजन होगा। वहीं 11 बजे पूर्वाहन में जिलाधिकारी की ओर से वाटसन स्कूल में गुब्बारा गुच्छ को हवा में उड़ा कर स्थापना दिवस समारोह का आगाज किया जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। दोपहर में वॉटसन स्कूल परिसर में ही खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Big News| बड़ा झटका ! सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी राहत, अब 26 नवंबर को नीलाम होगा मधुबनी कलेक्ट्रेट

संपूर्ण जिले में जिले स्थापना दिवस को लेकर उत्सव एवं उत्साह का माहौल कायम है।सरकारी भवनों को रौशनी से जगमग किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिला स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सम्पूर्ण जिलेवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए अपील किया है कि इस अवसर पर अपने-अपने घरों में दीप जलाकर इसे उत्सव के रूप में मनाएं।

मधुबनी महोत्सव में कब क्या होगा, ये है प्रोग्राम

01दिसंबर 2023 मिनट टू मिनट कार्यक्रम। प्रातः 07 बजे से प्रभात फेरी। प्रात 07 बज कर 15 मिनट पर माल्यार्पण (गांधी स्मारक रेलवे स्टेशन मधुबनी),(विद्यापति स्मारक थाना चौक ,मधुबनी तथा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा । पूर्वाह्न 11 बजे दैनिक कार्यक्रम का शुभारंभ (वॉटसन उच्च विद्यालय,मधुबनी)।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Big News| बड़ा झटका ! सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी राहत, अब 26 नवंबर को नीलाम होगा मधुबनी कलेक्ट्रेट

पूर्वाह्न 11:30 बजे से जिलाधिकारी द्वारा विभागीय स्टॉल का निरीक्षण । पूर्वाह्न 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम । अपराह्न 05 बजे से 06 बजे तक सूबे की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सह जिले की प्रभारी मंत्री लेशी सिंह द्वारा महोत्सव का उद्घाटन।

अपराह्न 06 बजे से 09 बजे रात्रि तक कुंज बिहारी राजा रेंचो ,रिनी चंद्रा एवम अन्य मैथिली कलाकारों की ओरसे रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति।

02दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम

पूर्वाह् 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदाता जागरूकता पर पेंटिंग तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन। अपराह्न 5 बजे से 9 बजे रात्रि तक सौरभ कुमार (स्टेंड अप कॉमेडियन) साहिल सोलंकी (इंडियन आइडल) तोरसा सरकार (इंडियन आइडल) एवं अन्य मैथिली कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जमुई में ऑनलाइन गेमिंग का खौफनाक सच! नाबालिग भाइयों को ‘रोबॉक्स’ से हैकिंग का टास्क, पुलिस के उड़े होश | विदेशी हैंडलर नेटवर्क की...

Jamui Online Gaming: जमुई में ऑनलाइन गेम 'रोबॉक्स' के जरिए नाबालिगों को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में धकेला जा रहा था। विदेशी हैंडलर सरकारी वेबसाइट्स हैक करने का टास्क दे रहा था। पुल#JamuiNews,#OnlineGamingThreat,#CyberCrimeBihar

बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव! 18 नवंबर को नए MLC लेंगे शपथ, 2 नेताओं की कुर्सी बची

Bihar MLC: बिहार विधान परिषद में 8 नए सदस्यों का शपथ ग्रहण 18 नवंबर को संभावित है। इस बीच, निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग दल-बदल#BiharMLC,#BiharPolitics,#VidhanParishad

बिहार पुलिस के हजारों कर्मियों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सीधे 9187 को प्रमोशन

Bihar Police Promotion: बिहार पुलिस और गृह विभाग में 9,187 अधिकारियों व कर्मियों को बड़ी प्रोन्नति मिली है। इस फैसले से उनका मनोबल बढ़ा है और विभाग की कार्यक्षमता में सुधार की उम्मीद ह#BiharPolice,#PolicePromotion,#BiharNews

बिहार में खाद्य सुरक्षा का हड़कंप! मोतिहारी से पटना तक ताबड़तोड़ कार्रवाई, लाखों का माल जब्त, दुकान बंद

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा इकाई ने मोतिहारी, पटना और गया में बड़ी कार्रवाई की है। लाखों रुपये के मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए गए और कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस#BiharFoodSafety,#FoodQualityCheck,#MotihariNews