spot_img

Madhubani News|Babubarahi News| बाबूबरही फाइनेंस के CRO Santosh Mandal का कहीं पता नहीं, कलेक्शन के लिए निकले, लावारिस हालत में मिली बाइक

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News|Babubarahi News| बाबूबरही फाइनेंस के CRO Santosh Mandal का कहीं पता नहीं है। सुपौल के रहने वाले संतोष मंडल कलेक्शन के लिए निकले थे। उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली है। मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो की बाबूबरही से बड़ी खबर आ रही है जहां…

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Madhubani News|Babubarahi News| उनकी बाइक मिली। वह नहीं मिले हैं।

माइक्रो फाइनेंस कंपनी के बाबूबरही के सीआरओ सुपौल जिले के संतोष कुमार मंडल आठ मई से लापता हैं। वह, कैश कलेक्शन के लिए निकले। लेकिन, कार्यालय लौटे नहीं। उनके पास हजारों कैश भी थे। जो उन्होंने कलेक्शन कर एकत्रित किए थे। लेकिन, उनकी बाइक मिली। वह नहीं मिले हैं।

- Advertisement -

Madhubani News|Babubarahi News| बाबूबरही थाना में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने दिया आवेदन

संतोष की बाइक भूपट्टी और पिरही के बीच ग्रामीण सड़क पर लावारसि हालत में मिली है। इसको लेकर कंपनी समेत उनके परिजन आशंकित है। इस मामले में, स्थानीय बाबूबरही थाना में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा! मदरसे में नौकरी का झांसा देकर ऐंठे 12 लाख, जांच में खुला राज

Madhubani News|Babubarahi News| माइक्रो फाइनेंस कंपनी के बाबूबरही 2 ब्रांच में सीआरओ के पद पर कार्यरत हैं संतोष

जानकारी के अनुसार, आवेदन में बताया गया है कि सुपौल जिले के संतोष कुमार मंडल एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के बाबूबरही 2 ब्रांच में सीआरओ के पद पर कार्यरत हैं। 8 मई को फील्ड में कलेक्शन करने के लिए गए थे। प्रत्येक दिन शाम तक फील्ड से कलेक्शन करके ब्रांच रिपोर्ट कर देते थे। लेकिन उस दिन शाम तक रिपोर्ट नहीं की गयी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News |मधुबनी में मिली लाश, पहचानना नामुमकिन! अब DNA टेस्ट से खुलेगा ASI चंद्रमोहन सिंह का राज?

Madhubani News|Babubarahi News| संतोष के पास फील्ड से कलेक्शन किये गए 34,472 रुपए नकद भी थे

संतोष के पास फील्ड से कलेक्शन किये गए 34,472 रुपए नकद भी थे। ब्रांच की टीम द्वारा फील्ड में भी उक्त कर्मी को खोजा गया। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं आम लोगों की सूचना पर पुलिस भूपट्टी और पिरही के बीच ग्रामीण सड़क से एक बाइक बरामद की है।

यह भी पढ़ें:  Chhath Mahaparv: बिहार में छठ की रील बनाओ और इनाम पाओ, IPRD ने शुरू की अनोखी प्रतियोगिता | पढ़िए - नियम, शर्तें और समय-सीमा

Madhubani News|Babubarahi News| लावारिस हालत में सड़क किनारे गिरी मिली बाइक, बगल में हेल्मेट पड़ा था

जो बाइक लावारिस हालत में सड़क किनारे गिरी हुई थी। कुछ ही दूरी पर हेल्मेट भी पड़ा था। उक्त बाइक की पहचान कर ली गई है। जो बाइक उसी लापता कर्मी की है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कैमूर में बड़ा हादसा: घास काट रही महिला ट्रांसफार्मर के तार से चिपकी, मौत

Mohania News: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में घास काटने गई महिला की ट्रांसफार्मर के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है।

बक्सर में पहली बार रामरेखा घाट पर सजेगा लेजर शो, वाटर स्क्रीन पर दिखेंगे छठ के दृश्य

Buxar Chhat Puja: बक्सर के रामरेखा घाट पर छठ महापर्व पर पहली बार 100 फीट ऊंची वाटर स्क्रीन पर लेजर शो का आयोजन होगा। सुरक्षा के लिए 334 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

Raghopur Bridge: नीतीश सेतु नाम पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, रख दी ये बड़ी मांग …राघोपुर पुल का नाम या तो?

Raghopur bridge naming: बिहार के कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण पर सियासत गरमा गई है। रोहिणी आचार्य ने नीतीश सेतु नाम पर सवाल उठाते हुए इसे सामाजिक न्याय सेतु या लालू

नालंदा में बड़ी चोरी! प्रधानाध्यापिका के बंद घर से 50 लाख के जेवर और बर्तन गायब

Nalanda theft case: बिहार के नालंदा में चोरों का तांडव देखने को मिला है। चंडी थाना क्षेत्र के दो गांवों में बंद घरों को निशाना बनाते हुए प्रधानाध्यापिका के घर से 50 लाख से ज्यादा के जेव