मई,4,2024
spot_img

मधुबनी में चोरी की बाइक के साथ जयनगर के चार अपराधी गिरफ्तार, बाइक से करता था नेपाल से भारत में शराब की डिलेवरी

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी। नगर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ चार बदमाश को गिरफ्तार किया है। चारों बदमाश जयनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी है। उक्त जानकारी सोमवार को देते हुए नगर थानाध्यक्ष धरमपाल ने बताया कि पुलिस टीम ने लहेरियागंज में मुख्य सड़क पर चेकिंग के दौरान जयनगर थाना के हनुमान नगर निवासी राकेश कुमार सिंह एवं दुर्गेश कुमार पासवान को चोरी गई अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के दौरान दोनों शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से कई बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर जयनगर थाना के टेढ़ा गांव से जितेंद्र यादव एवं परबा गांव निवासी नरेश कुमार कामत को गिरफ्तार किया गया।

जितेंद्र यादव के घर से चोरी गई होंडा साइन एवं हीरो स्प्लेंडर बाइक जप्त किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों बदमाश बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। चोरी की गई बाइक से नेपाली शराब भारतीय क्षेत्र में पहुंचाने का धंधा करता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी पुलिस को मिली है। तथा पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार छापेमारी कर रही है। ताकि मधुबनी क्षेत्र से बाइक चोर की घटना पर रोक लगायी जा सके।मधुबनी में चोरी की बाइक के साथ जयनगर के चार अपराधी गिरफ्तार, बाइक से करता था नेपाल से भारत में शराब की डिलेवरी

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| आग से बौराईं औराई...Serial Cylinder Blast, 24 घर राख, 20 लाख की संपत्ति स्वाहा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें