spot_img

Madhubani News: लापरवाही के कारण JCB रॉलर से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, सदमें में स्वजन

spot_img
- Advertisement -

बिस्फी | पतौना थाना क्षेत्र के सिमरी पश्चिम टोल में सड़क निर्माण कंपनी के जेसीबी रॉलर से नवीन यादव के 6 वर्षीय पुत्र की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

 

- Advertisement -

घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था।बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। इसी क्रम में चालक की लापरवाही के कारण बच्चे रॉलर के चक्के में दब गया।जिससे बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime मधुबनी में पकड़ा गया 'इंस्टाग्राम वाला' बदमाश! कट्टा-कारतूस के साथ फैलाता था दहशत

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार,पतौना थानाध्यक्ष राजकिशोर एवं बिस्फी थाना के एसआई रामप्रीत यादव दल बल के साथ घटना स्थल पर पंहुच शव को अपने कब्जे में कर घटना की जांच में जुट गए।

 

सड़क किनारे लगी रोड रॉलर को पुलिस ने जप्त कर लिया।चालक एवं सड़क निर्माण कंपनी के अन्य कर्मी फरार बताए जा रहे हैं।मौके पर स्थानीय सरपंच हीरालाल यादव, नाहस के रहमत आलम, इंद्रदेव लाल कर्ण,सीमा मंडल,सचिन भारती, स्थानीय अजित यादव सहित अन्य ने पहुंच मृतक के स्वजनों को सांत्वना दी।घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोरखपुर में सपा के रोड शो ने ली मासूम की जान! योगी का फूटा गुस्सा, अखिलेश भी भड़के

Gorakhpur Politics: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान एक 12-13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया, वहीं अखिलेश या#GorakhpurPolitics,#YogiAdityanath,#AkhileshYadav

बक्सर में भयानक सड़क हादसा | बाइक – कार की टक्कर! 4 लोगों की मौत| 4 जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Buxar Road Accident: बक्सर में चौसा-मोहनिया मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार देर शाम बाइक और हुंडई आई-20 कार की टक्कर में 4 अन्य गंभीर रूप से#BuxarAccident,#BiharRoadSafety,#CarBikeCrash

छठ के बाद मुंबई-अहमदाबाद जाने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार से चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Bihar Chhath Special Trains: छठ के बाद बिहार से वापस लौटने वाले लाखों यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। मुंबई, अहमदाबाद, एर्नाकुलम और उधना सहित कई शहरों के लिए 8 नई स्पेशल ट्रेनें#BiharNews,#ChhathSpecialTrains,#IndianRailways

Muzaffarpur Gas Leak | मुजफ्फरपुर में बड़ा खतरा! गैस लीक से बेला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, 100 ट्रक हटाए, 200 मीटर सील

Muzaffarpur Gas Leak: मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर 100 ट्रक हटाए गए और 200 मीटर का इलाका सील कर दिया गय#MuzaffarpurNews,#AmmoniaLeak,#BiharSafety