मई,17,2024
spot_img

Madhubani News | Benipatti News | 30 वर्षों की झोपड़ी में संवरेंगा अब नवजीवन, भूमिहीन परिवारों को मिला पर्चा

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News | Benipatti News | 30 वर्षों की झोपड़ी में संवरेंगा अब नवजीवन, भूमिहीन परिवारों को मिला पर्चा तो बेनीपट्टी के सलहा के 19 और महमदपुर के तीन समेत 22 भूमिहीनों के भाग्य जाग गए। इन्हें आज अंचल प्रशासन की ओर से पर्चा दिया गया। आप जो तस्वीर देशज टाइम्स पर देख रहे हैं वह बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर की है जहां सीओ, पूर्व जिप सदस्य समेत अन्य पर्चा दे रहे हैं। इस मौके पर शामिल हैं।  

Madhubani News | Benipatti News |बेनीपट्टी अंचल क्षेत्र के 22 भूमिहीन परिवारों को अंचल प्रशासन ने वास योग्य भूमि का पर्चा दिया है़

बेनीपट्टी अंचल क्षेत्र के 22 भूमिहीन परिवारों को अंचल प्रशासन ने वास योग्य भूमि का पर्चा दिया है़। पर्चा मिलने के बाद भूमिहीन परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे।सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता और पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने संयुक्त रूप से सभी भूमिहीन परिवारों को पर्चा थमाया।

Madhubani News | Benipatti News | सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता ने बताया…

सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता ने बताया कि सलहा पंचायत के 19 क्रमशः मीना देवी,कविता देवी,विभा देवी,कुमोदिया देवी,कौशल्या देवी,फूलो देवी, राधा देवी,जसिया देवी, रामदुलारी देवी, नीलम देवी, शुकनी देवी, सोमनी देवी, सोनिया देवी,सोनी देवी, लक्ष्मीनिया देवी, रामसखी देवी, संजिला देवी, अनिता देवी और महमदपुर पंचायत के 3 क्रमशः निर्मला देवी, गीता देवी और हरिवंश मुखिया सहित कुल 22 भूमिहीन परिवारों को पर्चा दिया गया है़।

Madhubani News | Benipatti News | किसी भूमिहीन को 2, तो किसी को 3 तो किसी को 4 डिसमिल भूभाग का पर्चा दिया गया है़

उन्होंने बताया कि किसी भूमिहीन को 2, तो किसी को 3 तो किसी को 4 डिसमिल भूभाग का पर्चा दिया गया है़। सीओ ने बताया कि 30 वर्षों से सभी भूमिहीन परिवार इसी रैयती भूभाग पर झोपड़ी व घर बना रह रहे थे। जहां सभी को उपयोगिता अनुसार भूभाग का पर्चा दिया गया है़।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Jhanjharpur News। NH 57 पर Rajasthan जा रहा मक्का लदा ट्रक पलटा, फिर क्या आया?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें