मई,18,2024
spot_img

Madhubani में 5 साल की बच्ची से Rape, बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर दौड़ी मां

spot_img
spot_img
spot_img

लौकही लौकही पुलिस ने रविवार की देर शाम एक व्यक्ति को लौकही के एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

लौकही थानाध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया

लौकही के एक गांव के पांच वर्षीय मासूम बच्ची के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें स्थानीय थाना क्षेत्र के ककहिया निवासी छेदी मंडल के पुत्र मनोज मंडल पर अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची अपने ननिहाल आई हुई थी और देर शाम शौच करने गई थी।

तभी घात लगाए दरिंदे ने खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर उसकी मां दौड़ी। तब तक दुष्कर्मी वहां से फरार हो चुका था। बदहवास-बेहोशी एवं खून से लथपथ बच्ची को परिजनों ने लौकही सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिजीत कुमार ने बेहतर उपचार हेतु मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| अहले सुबह देवघर मुंडन कराने जा रहा था परिवार...कार टकराई पेड़ से, दो जुड़वा बच्चों समेत तीन की मौत...

वहीं पुलिस ने पीड़िता व उसके परिजनों के बयान पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित मनोज मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात होने की वजह से पीड़िता की मेडिकल जांच हेतु सोमवार को भेजने की तैयारी की जा रही है साथ ही पुलिस द्वारा पीड़िता व परिजनों की सुरक्षा हेतु उसके घर पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती कर दी गई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें