मई,18,2024
spot_img

मधुबनी में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से मचा कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img

धुबनी के फुलपरास के घोघरडीहा थाना से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां के किसनीपट्टी गांव में भुतही बलान नदी तटबंध पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार युवक घोघरडीहा थाना क्षेत्र अमही पंचायत के करिहर निवासी जयलाल महतो के पचीस वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार महतो को कुचल दिया। इससे मौके पर ही धमेंद्र की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: खुटौना में किशोर पर चढ़ गया Tracktor का चक्का, मौत

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार युवक धमेंद्र बेलहा जीरो माइल की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

खबर की जानकारी मिलते ही धमेंद्र के परिजनों समेत पूरा गांव वहां उमड़ पड़ा। पुत्र के शव को देख परिवार वाले बेजाड़ हो रहे थे। धमेंद्र एकमात्र कमाऊ था जो ससुराल समेत अपने माता पिता की पूरी देखभाल कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहकीकात की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| तरौनी के जविप्र डीलर Suspended... या Acquitted? बड़ा Confusion है भाई...!

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें