मई,2,2024
spot_img

बासोपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.शीला आजाद की कोरोना से मौत

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज न्यूज। बासोपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी 63 वर्षीय डॉ. शीला आजाद की कोरोना से मौत (corona se maut) हो गई है। उनका इलाज पटना एम्स में चल रहा था। जहां गुरुवार के करीब 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी बाजार में मातम छा गया है। पीएचसी बासोपट्टी के हेल्थ मैनेजर रंजीत कुमार मंडल ने देशज टाइम्स को बताया कि गत दस दिनों से कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उसके बाद कोविंड-19 सेंटर रामपट्टी में भर्ती कराए गए। जहां से गंभीर अवस्था को देखते हुए 4 दिन पूर्व एम्स पटना में भर्ती कराया गया। जहां उनका कोरोना लेवल 82 हो गया था।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News |Bhagalpur News| भागलपुर विश्वविद्यालय में Lecturer Recruitment में बड़ी गड़बड़ी! Patna High Court ने दिए जांच के आदेश

उन्हें बुधवार को प्लाज्मा थेरेपी भी किया गया था,जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा था। इसके बावजूद गुरुवार को उन्होंने दम (corona se maut) तोड़ दिया। घटना को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी व हरलाखी में मातम छा गया है।

 

सभी स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. आजाद (corona se maut) पीएचसी हरलाखी के भी वित्तीय प्रभारी थे। उनके निधन से क्षेत्र में बहुत बड़ी क्षति बताया जा रहे हैं। वे मधुबनी जिला के सीनियर डॉक्टरों में से एक थे। उनके निधन पर चचेरे भाई पूर्व विधायक अरुण शंकर प्रसाद सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है। (corona se maut)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें